{"_id":"68a98b06fc80d576c509081f","slug":"lalitpur-aarti-forgot-her-troubles-after-seeing-her-daughter-this-is-how-she-reached-the-hospital-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: नवजात बिटिया देख तकलीफें भूली आरती...बोली अब स्वस्थ, एंबुलेंस न आने पर ऐसे पहुंची थी अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: नवजात बिटिया देख तकलीफें भूली आरती...बोली अब स्वस्थ, एंबुलेंस न आने पर ऐसे पहुंची थी अस्पताल
Sat, 23 Aug 2025 03:04 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 23 Aug 2025 03:04 PM IST
सार
कई कॉल करने के बाद एंबुलेंस नहीं आई। इंतजार में सड़क पर प्रसूता आरती तड़पती रही। सतर्कता दिखाते हुए रेलवे स्टाफ ने उसे अस्पताल भिजवाया था।
विज्ञापन
अस्पताल में बच्ची के साथ आरती
- फोटो : संवाद
विस्तार
ट्रेन में प्रसव पीड़ा होने पर ललितपुर उतरी प्रसूता आरती ने एक बिटिया को जन्म दिया है। गौरतलब है कि कई कॉल करने के बाद भी जब एंबुलेंस नहीं आई तो रेलवे स्टाफ ने सतर्कता दिखाते हुए टैक्सी से महिला को अस्पताल पहुंचाया था।
विज्ञापन
उरई के ग्राम कुकनू निवासी आरती 24 वर्ष शुक्रवार को उरई से अपनी ससुराल छत्तीसगढ़ जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में प्रसव पीड़ा होने पर ललितपुर स्टेशन पर सूचना दी गई जिसके बाद प्रसूता को आरपीएफ व टिकट चेकिंग स्टाफ ने उतार लिया था। इसके बाद एंबुलेंस का इंतजार किया। एंबुलेंस समय पर नहीं आई थी इस पर रेलवे स्टाफ ने टैक्सी से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
जहां पर उसने देर शाम एक बालिका को जन्म दिया। सामान्य प्रसव होने के चलते जच्चा बच्चा दोनों को पीएचसी वार्ड में भर्ती किया गया है। दोनों ही स्वस्थ बताई जा रहे हैं। प्रसूता आरती ने बताया कि अब वह स्वस्थ्य है और खुश है और अपने घर ससुराल जाना चाहती है।
विज्ञापन