फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalita of Lalitpur will enhance the beauty of Etawah Lion Safari

Lalitpur News: ललितपुर की ललिता इटावा लायन सफारी की बढ़ाएगी शोभा

Wed, 05 Jun 2024 01:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Lalita of Lalitpur will enhance the beauty of Etawah Lion Safari
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। तालबेहट क्षेत्र में मिले भालू का लायन सफारी इटावा से आई टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस मादा भालू का नामकरण भी यहीं किया गया। वनकर्मियों ने उसका नाम ललितपुर शहर के नाम पर ललिता रखा। देर रात टीम उसे अपने साथ इटावा लायन सफारी ले गई।

भले ही वन विभाग भालू के कुनबे का पता नहीं लगा पाया हो, लेकिन उसके लिए नया परिवार दे दिया गया है। ललिता नाम के साथ भालू को इटावा लायन सफारी के लिए रवाना कर दिया है। वन विभाग की टीम ललिता किस ओर से तालबेहट आई, इसकी खोज में जुटी है। जबसे उसके मादा होने की पुष्टि हुई, तबसे उसके साथ बच्चा होने की आशंका में कई जगहों पर खोजबीन की, लेकिन कहीं भी अन्य भालू मिलने की पुष्टि नहीं हो पा रही है। तालबेहट के आसपास के गांव में लोगों से पूछताछ की गई, जिससे यह पता लग सके कि भालू ने किस दिशा से तालबेहट कस्बे में प्रवेश किया। वन विभाग ने उसको प्राकृतिक वातावरण व विचरण के लिए जगह देने को लायन सफारी इटावा भेज दिया है। वहां से क्षेत्रीय वन अधिकारी सफारी रूपेश श्रीवास्तव व डॉ आरके सिंह अपनी टीम सहित आए थे। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद वह उसे अपने साथ ले गए। इस दौरान प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी गौतम सिंह, उप प्रभागीय निदेशक डॉ सिरीन सिद्दकी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed