फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Labor department should stop harassment: Vyapar Mandal

उत्पीड़न बंद करे श्रम विभाग : व्यापार मंडल

Sun, 30 Mar 2025 01:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Labor department should stop harassment: Vyapar Mandal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर-पुलवारा। उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला मुख्यालय व ब्लॉक बार पर अधिकारियों को सौंपा। आरोप लगाया कि श्रम विभाग के अधिकारी बाल व किशोर श्रम अधिनियम की आड़ में व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं।
ज्ञापन में बताया कि बाल श्रम कानून में 14 से 18 साल के श्रमिकों को शर्तों के साथ छूट दी गई है और उनसे अधिकतम 6 घंटे का कार्य लिया जा सकता है, इसके लिए रजिस्टर को व्यवस्थित करना होगा और 3 घंटे के उपरांत एक घंटे की छुट्टी देनी होगी। लेकिन, श्रम विभाग इसके विपरीत 18 साल से कम उम्र के बाल श्रमिकों को पकड़ कर प्रताड़ित कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाल श्रम कराते हुए पकड़े जाने पर व्यापारियों या संस्था से जुर्माने की राशि 20 हजार में से 15 हजार रुपये बाल श्रमिकों के खाते में जमा करने का प्रावधान है, लेकिन किसी भी बाल श्रमिक के खाते में 15 हजार रुपये जमा नहीं कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर ज्ञापन देते समय प्रदेश चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर, जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, महामंत्री अनिल जैन, नगर अध्यक्ष महेश जैन मोनू, नगर महामंत्री पंकज जैन, प्रदेश मंत्री नवीन सिंघई, प्रदेश संगठन मंत्री अशोक जैन और ब्लॉक बार में अध्यक्ष गौरव गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश सोनी, भूपेंद्र सिंह, संजीव मलैया, आशीष सेठ, अमन मोदी आदि मौजूद रहे।द
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed