{"_id":"6064d52a8ebc3e8d03345e06","slug":"kuye-me-girne-se-gramin-ki-mot-lalitpur-news-jhs1921269138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में गिरने से ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में गिरने से ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
कुएं में गिरने से ग्रामीण की मौत हो गई।
- फोटो : ???? ????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुएं में गिरने से ग्रामीण की मौत
ललितपुर। थाना जाखलौन अंतर्गत कस्बा जाखलौन में मंगलवार की देर रात को कुएं में गिरने से ग्रामीण की मौत हो गई।
कस्बा जाखलौन स्थित रामराजा मंदिर के पीछे निवासी जूजे प्रजापति पुत्र बलू (55) पुत्र बलू प्रजापति मंगलवार की शाम को गांव में ही एक तेरहवीं में खाना खाने के लिए गया था। शाम को लगभग सात बजे वह खाना खाने के बाद वहां से निकल गया और गलत रास्ते पर चला गया, इसी दौरान उक्त तेरहवीं के स्थान से कुछ ही दूर आगे कच्चे रास्ते की ओर चला गया, जहां रास्ते में एक कुएं में जाकर गिर पड़ा। जहां आसपास मौजूद कुछ लोगों ने कुएं में उसके गिरने व चिल्लाने की आवाज सुनी तो लोगों ने तेरहवीं वाले स्थान पर जाकर घटना की जानकारी दी। जिस पर वहां एकत्रित लोग तत्काल कुएं के पास पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। तब जाखलौन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक घर में अकेला रहता था, उसका एक भाई है, जो मध्य प्रदेश के चंदेरी के पास स्थित एक गांव में रहता है। मृतक के मोहल्ला के ही पड़ोसी राजाराम ने बताया कि मृतक की पत्नी की कई सालों पहले ही मौत हो गई थी, जबकि उसका एक भाई है, जो मध्य प्रदेश के एक गांव में रहता है, उसे घटना की जानकारी दी है, लेकिन उसने आने से मना कर दिया। राजाराम ने यह भी बताया कि जूजे (मृतक) मानसिक रूप से भी बीमार रहता था और गांव के लोग उसे खाना आदि का इंतजाम भी कर देते थे या फिर कोई समारोह में भी उसे बुला लेते थे।