फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Kushinagar Express running 14 hours late, likely to arrive this morning

Lalitpur News: 14 घंटा लेट चल रही कुशीनगर एक्सप्रेस, आज सुबह आने की संभावना

Sun, 05 May 2024 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar Express running 14 hours late, likely to arrive this morning
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। ट्रेनों की लेटलतीफी कम नहीं हो रही है। शनिवार को अप और डाउन रूट की करीब आठ ट्रेनें घंटों लेट होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
योग नगरी ऋषिकेश से पुरी जाने वाली 18478 कलिंग उत्कल एक्सप्रेस शनिवार को अपने निर्धारित समय रात 8.21 बजे से 8.41 मिनट देरी से चल रही है। इस ट्रेन के रविवार सुबह 5.02 बजे आने की संभावना है। अमृतसर से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल जाने वाली 11058 मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित सुबह 5.56 बजे से 3.02 घंटा लेट चलकर 8.55 बजे स्टेशन पर आई। लोकमान्य तिलक टर्मिनल से गोरखपुर जाने वाली 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय शाम 5.59 से 14 घंटे लेट चल रही है। इस ट्रेन के रविवार सुबह 8.07 बजे आने की संभावना जताई जा रही है। कानपुर जाने वाले यात्रियों को काफी असुविधा हुई।
विज्ञापन

कोरबा से अमृतसर जाने वाली 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 10.06 बजे से करीब 8.12 घंटा लेट चल रही है। यह ट्रेन शाम 6.18 बजे आई, जिससे यात्री ग्वालियर, आगरा, मथुरा और मेरठ होते हुए अमृतसर के लिए रवाना हुए। अमृतसर से कोरबा जाने वाली 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय अपराह्न 2.46 बजे से 7.38 घंटा लेट होने से रात 10.24 आई। बरौनी से अहमदाबाद जाने वाली 19484 अहमदाबाद एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 4.05 बजे से 3.42 घंटा लेट रात 7.47 बजे आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से अमृतसर जाने वाली 11057 अमृतसर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय शाम 6.44 बजे से 7.02 घंटा लेट चल रही है। इस ट्रेन के रात 1.46 बजे आने की संभावना जताई जा रही है। गोरखपुर से यशवंतपुर जाने वाली 12591 यशवंतपुर एक्सप्रेस शाम 5.48 बजे आनी थी, लेकिन यह ट्रेन 8.44 घंटा लेट चल रही है। इसके रात 2.32 बजे आने की संभावना जताई जा रही है। इस ट्रेन से भोपाल, नागपुर रूट पर जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed