{"_id":"679bca554e2d9d54b00401e9","slug":"kumbh-special-trains-remained-cancelled-prayagraj-express-went-to-khajuraho-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-128664-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: रद्द रहीं कुंभ स्पेशल ट्रेनें, प्रयागराज एक्सप्रेस खजुराहो तक गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: रद्द रहीं कुंभ स्पेशल ट्रेनें, प्रयागराज एक्सप्रेस खजुराहो तक गई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बीना से ललितपुर होकर खजुराहो के रास्ते प्रयागराज जाने वाली कुंभ मेला स्पेशल दो ट्रेन बृहस्पतिवार को निरस्त रहीं। वहीं, प्रयागराज एक्सप्रेस भी बृहस्पतिवार को खजुराहो तक ही गई।
मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में स्नान के बाद अब श्रद्धालु लौट रहे हैं। प्रयागराज के सभी स्टेशनों से स्पेशल और रूटीन ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। रेलवे ने मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को बीना से प्रयागराज जाने वाली कुंभ मेला स्पेशल दो ट्रेनों को भी निरस्त कर दिया। बीना से प्रयागराज छिक्की जाने वाली 01817 बीना प्रयागराज छिक्की और बीना से सूबेदारगंज जाने वाली 01819 स्पेशल ट्रेन को बीना से खजुराहो के मध्य निरस्त कर दिया है। बृहस्पतिवार को दोनों ट्रेन ललितपुर स्टेशन नहीं आईं। हालांकि, 01819 बीना-सूबेदारगंज मेला स्पेशल ट्रेन खजुराहो से सूबेदारगंज के लिए चलाई गई।
वहीं, बृहस्पतिवार शाम को आने वाली 14115 डॉ. आंबेडकर नगर प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन भी खजुराहो तक ही गई। यह ट्रेन खजुराहो से प्रयागराज के मध्य निरस्त रही। अहमदाबाद से चलकर प्रयागराज होते हुए बरौनी जाने वाली बरौनी एक्सप्रेस का संचालन किया गया, जिससे प्रयागराज व कुंभ जाने वाले यात्रियों को सहूलियत रही।