फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Kshatriya community burnt the effigy of SP MP

Lalitpur News: क्षत्रिय समाज ने सपा सांसद का फूंका पुतला

Sat, 29 Mar 2025 12:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Kshatriya community burnt the effigy of SP MP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। क्षत्रिय समाज ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन के महाराजा राणा सांगा पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में उनका पुतला दहन किया। पुतला जलाने से रोकने पर सीओ सदर अजय कुमार से नोकझोंक भी हुई।

क्षत्रिय समाज के लोगों ने शुक्रवार को राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। बताया कि समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने महानायक राणा सांगा के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग किया। क्षत्रिय समाज के साथ हर नागरिक की भावनाएं आहत हुई हैं। ऐसे सांसद को पद पर रहने का अधिकार नहीं है। क्षत्रिय समाज के लोगों ने राष्ट्रपति से रामजी लाल सुमन को बर्खास्त करने और उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन देने के बाद क्षत्रिय समाज के लोग कलक्ट्रेट चौराहा पहुंचे और नारेबाजी करते हुए रामजी लाल सुमन के पुतले पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। लोगों ने जलते पुतले को पैरों से पीटना शुरू कर दिया। यह देख एसडीएम सीपी सिंह, सीओ सदर अजय कुमार व कोतवाल पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए और लोगों को किसी प्रकार अलग किया। इसके बाद पुलिस की क्षत्रिय समाज के लोगों से तीखी बहस हुई। लोग तुवन मंदिर प्रांगण तक नारेबाजी करते हुए गए। इस दौरान प्रमेंद्र सिंह बुंदेला, बिट्टू राजा, अजय प्रताप सिंह तोमर, हरेंद्र प्रताप सिंह बुंदेला, आनंद सिंह जादौन, दीपेंद्र सिंह परमार, भूपेंद्र सिंह परमार, जितेंद्र सिंह, बृजेंद्र सिंह गौर, सचिन दुबे, प्रशांत सोनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
मड़ावरा में भी जताया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ावरा/ललितपुर। सपा से राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के विवादित बयान से क्षत्रिय महासभा में आक्रोश है। शुक्रवार को लोगों ने नारेबाजी करते हुए तहसील के सामने सांसद का पुतला दहन किया।

ज्ञापन में बताया कि सांसद रामजीलाल सुमन ने राष्ट्र नायक महाराजा सांगा पर अमर्यादित टिप्पणी की है। अभी तक इस कृत्य के लिए देश से माफी भी नहीं मांगी। चेतावनी दी कि यदि अतिशीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा आंदोलन करेगी। ज्ञापन पर क्षत्रिय महासभा के ब्लॉक अध्यक्ष नारायण सिंह सेंगर, अमित राजा मदनपुर, प्रदीप सिंह, अभय राजा, अजय सिंह, हरपाल सिंह, शिवकरन सिंह तोमर, सुरेंद्र पाल सिंह, किशोर सिंह, शक्ति राजा, आयुष मिश्रा, राज तोमर, प्रिंस राजा आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed