फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   kotwali oppsite men in understand tracter

कोतवाली के सामने बाइक सवार पर चढ़ा ट्रैक्टर

Mon, 30 Nov 2020 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
kotwali oppsite men in understand tracter
तालबेहट। रविवार को सायंकाल कोतवाली के मुख्य दरवाजे पर एक ट्रैक्टर के नीचे बाइक चालक के आ जाने से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों के चिल्लाने पर ट्रैक्टर चालक ने ब्रेक लगाए। लेकिन तब तक ट्रैक्टर के अगले पहिये के नीचे बाइक आ गई। ईश्वर का शुक्र था कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

रविवार को तेेेरई फाटक क्षेत्र का एक ट्रैक्टर पेट्रोल पंप से रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। मर्दन सिंह इंटर कॉलेज के पीछे निवास करने वाला लक्ष्मन पुत्र प्रकाश बाइक से पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था। तभी ट्रैक्टर चालक ने वाहन को दायीं ओर मोड़ दिया। वहीं बाइक सवार भी अपने बचाव के लिए उसी ओर मुड़ा। दोनों वाहनों को एक ही दिशा में जाते देख मौके पर मौजूद लोग चिल्लाए। तब तक बाइक सवार मय बाइक के ट्रैक्टर के नीचे आ गया। जिससे उसकी बाइक टूट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल बाइक चालक को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। ईश्वर का शुक्र था कि कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed