फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   kissan samman nidhi

किसान सम्मान निधि में किस्त दर किस्त घट गए किसान

Wed, 24 Mar 2021 12:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
kissan samman nidhi
ललितपुर। जिले में किसान सम्मान निधि का लाभ पाने वाले किसानों की संख्या किस्त दर किस्त कम होती जा रही है। योजना की शुरूआत में 2,31846 किसानों को सम्मान निधि का लाभ दिया गया था लेकिन अब घटकर 102381 किसान रह गए हैं। आंकड़ों के अनुसार प्रथम किस्त से सातवीं किस्त तक 1,29465 किसान कम हो गए है। इससे योजना के क्रियान्वयन की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा किसानों की आर्थिक स्थिति का सुधारने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है। इसमें किसानों को कृषि विभाग में पंजीयन के बाद किसान सम्मान निधि के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इसमें आधार कार्ड, बैंक खाता संख्या देना होता है। डाटा अपलोड होने पर संबंधित ग्राम का राजस्व कर्मी जांच करता है। जांच में सही पाए जाने पर किसानों को एक वर्ष में तीन किस्तों में दो-दो हजार रुपये खाते में आते हैं।
विज्ञापन

लेकिन जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना दम तोड़ती नजर आ रहा है। कृषि विभाग में दो लाख 42 हजार किसान पंजीकृत हैं। इनमें से पहली किस्त में ही केवल 2,31846 किसानों को योजना से लाभान्वित किया गया था। इसके बाद लगातार किस्त दर किस्त लाभार्थी किसानों की संख्या घटती जा रही है। पहली किस्त से सातवीं किस्त तक एक लाख 29 हजार 465 किसान कम हो गए हैं, जबकि अब भी कई किसान योजना का लाभ पाने के लिए भटक रहे हैं। इसके बाद भी लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्थिति यह है कि अब तक 65 प्रतिशत किसानों की संख्या कम हो गई है। हालांकि इसके पीछे जरूरी दस्तावेजों में कमी भी एक बड़ा कारण है, जिसकी वजह से संख्या घट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस्त किसान धनराशि (रुपयों में)
पहली किस्त 231846 463, 692,000
दूसरी किस्त 224685 449, 370,000
तीसरी किस्त 219477 438, 954,000
चौथी किस्त 195797 391, 594,000
पांचवीं किस्त 182855 365, 710,000
छठवीं किस्त 157075 314, 150,000
सातवीं किस्त 102381 204, 762,000
अब मिलेगा अधिक किसानों को लाभ
पहली किस्त में आधार कार्ड की बिना जांच के भुगतान किया गया, अब किसानों के डाटा को सुधारा जा रहा है। आठवीं किस्त के भुगतान तक अधिक किसानों को लाभ मिलेगा।
- संतोष कुमार सविता, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed