{"_id":"6341cf32c1add60c432c675c","slug":"kishori-dead-lalitpur-news-jhs230486815","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur Crime: ललितपुर में संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ यह खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur Crime: ललितपुर में संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ यह खुलासा
Sun, 09 Oct 2022 12:57 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:57 AM IST
सार
महरौनी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के चाचा जयपाल सिंह ने बताया कि मृतका छह बहनों में तीसरे नंबर की थी। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोनम की मौत फंदा लगाने के कारण होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ललितपुर कोतवाली महरौनी के ग्राम कुआंघोषी निवासी सोनम (13) पुत्री कृपाल सिंह शुक्रवार को संदिग्ध हालात में कमरे में पड़ी मिली। परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ग्राम कुआंघोषी निवासी सोनम शुक्रवार शाम को छह बजे कमरे में अपनी छोटी बहन तमन्ना के साथ लेटी थी। जबकि मां घर में ही मवेशियों के कमरे में काम कर रही थी। कुछ देर बाद जब मां बेटियों के कमरे में गई तो सोनम तख्त से कुछ दूर नीचे पड़ी थी और उसके गले में दुपट्टा कसा था।
जिस पर मां जोर से चिल्लाई तो परिजन पहुंच गए और सोनम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृृत घोषित कर दिया। महरौनी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के चाचा जयपाल सिंह ने बताया कि मृतका छह बहनों में तीसरे नंबर की थी। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोनम की मौत फंदा लगाने के कारण होने की पुष्टि हुई है।