फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   kishan ki maut

ऑटो का इंतजार कर रहे राहगीर की बाइक की टक्कर से मौत

Sun, 03 Apr 2022 09:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
kishan ki maut
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हाइवे स्थित एनएच-44 पर स्टेडियम के पास ऑटो का इंतजार कर रहे एक किशोर की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कस्बा जाखलौन निवासी अभय सेन (17) पुत्र वीरन उर्फ भैयन सेन 10वीं का छात्र है और उसकी बोर्ड की परीक्षा चल रही थी। शनिवार देर शाम को वह अपनी बुआ के यहां गांव बमरौला जाने की कहकर घर से निकला था और स्टेडियम के पास ऑटो का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान मसौरा की ओर जा रही एक बाइक ने सड़क किनारे खड़े अभय को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पास में ही ग्राम बमरौला का एक अन्य युवक भी वहीं खड़ा था। उसने यह देख तत्काल उसकी बुुआ के बेटे सुरेंद्र को फोन पर घटना की जानकारी दी और एंबुलेंस को बुलाकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने माता पिता की अकेली संतान था और वह जाखलौन में अपनी दादी के पास रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed