फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Khanapuri in road repair, now there are potholes

Lalitpur News: सड़क की मरम्मत में खानापूरी, अब हो गए गड्ढे

Tue, 17 Sep 2024 03:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Khanapuri in road repair, now there are potholes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका परिषद के वार्ड 12 आजादपुरा तृतीय में पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क परेशानी का सबब बनी हुई है। यहां गोविंद सागर बांध मार्ग से बिहारी राशन की दुकान तक सड़क कटी पड़ी है। वहीं, जर्जर नालियों से रास्ते में जलभराव हो रहा है। खंभों के अभाव में बिजली की केबल के जाल बनकर झूल रहे हैं।
आजादपुरा तृतीय लेड़ियापुरा में पाइपलाइन डालने के बाद कुछ महीने पहले जैसे-तैसे सड़क की मरम्मत तो कर दी, लेकिन अब कई जगह पर सड़क धंसने से गड्ढे हो गए हैं। कटी पड़ी सड़क से दो पहिया वाहन चालकों को समस्या हो रही है। कई बाइक सवार गिरकर चुटहिल तक हो जाते हैं। सेंट्रल पब्लिक स्कूल से देहरे मंदिर मार्ग में जर्जर पड़ी सड़क भी परेशान कर रही है। मां शारदा मंदिर के पास गली में नाली के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इससे राहगीरों को मच्छर जनित बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

---
झूल रहा केबल का जाल : देहरे मंदिर से पूर्व सभासद मंजू शर्मा की गली तक कई जगह पर खंभों का अभाव बना हुआ है। इस मोहल्ला की गलियों में केबल के तार जाल बनकर झूल रहे हैं। अधिक केबल होने से गली से महज छह फीट की ऊंचाई पर झूल रहे हैं। इससे इन केबल से लोग ऊंचाई वाला सामान तक नहीं निकाल पा रहे हैं। यह हाल लगभग पांच वर्ष से बना हुआ है। इसके बाद भी खंभे नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article