{"_id":"5c686348bdec224a3d3fe921","slug":"khajuraho-indore-new-train-begion","type":"story","status":"publish","title_hn":"खजुराहो-इंदौर ट्रेन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खजुराहो-इंदौर ट्रेन शुरू
Sun, 17 Feb 2019 12:53 AM IST
देवेंद्र कुमार
lalitpur
lalitpur
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
khajuraho indore train
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपदवासियों को इंदौर से खजुराहो के मध्य शनिवार को नई एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिल गई है। ट्रेन के शुभारंभ के दिन भी पुलवामा घटना का असर देखने को मिला, जिसके चलते शनिवार को ट्रेन के शुभारंभ पर कोई भी जनप्रतिनिधि व स्थानीय संगठन या किसी भी दल के सदस्य रेलवे स्टेशन नहीं पहुंचे।
इंदौर से खजुराहो के मध्य शनिवार को बहुप्रतीक्षित ट्रेन खजुराहो-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन का सामान्य शुभारंभ हो गया। ट्रेन का शुभारंभ खजुराहो रेलवे स्टेशन से केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक की पत्नी कमल वीरेंद्र द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। ट्रेन शुभारंभ के दौरान खजुराहो रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्रशासन के एडीआरएम संजय सिंह नेगी, डीसीएम नीरज भटनागर, सीसीआई आशीष गुप्ता मौजूद रहे। वहीं, टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पर स्थानीय विधायक राकेश गिरी कार्यकर्ताओं के साथ ट्रेन के शुभारंभ के दौरान पहुंचे। टीकमगढ़ से यह विशेष ट्रेन रवाना होकर शनिवार को ही दोपहर में निर्धारित समय से करीब ग्यारह मिनट पहले 3.47 बजे ललितपुर स्टेशन पहुंची और यहां से यह विशेष ट्रेन तेरह मिनट रुककर शाम चार बजे बीना की ओर रवाना हो गई। शुभारंभ के दिन ट्रेन शनिवार को दिन में ही संचालित की गई। लेकिन अब रविवार से उक्त इंदौर-खजुराहो एक्सप्रेस ट्रेन नियमित रुप से और यह ट्रेन इंदौर व खजुराहो दोनों ओर से सप्ताह में चार दिन तक संचालित होगी। रविवार को ट्रेन का संचालन तो शुरू हो गया, लेकिन पुलवामा में सीआरपीएफ की जवानों के शहीद होने की घटना का असर भी साफ दिखाई दिया और ट्रेन के शुभारंभ पर कोई भी जनप्रतिनिधि या भाजपा या फिर अन्य कोई भी संगठन के कार्यकर्ता व सदस्य रेलवे स्टेशन पर नहीं पहुंचा। ऐसे में रेलवे स्टेशन पर नई ट्रेन के संचालन मात्र एक रस्मअदायगी के रुप में ही शुरू किया गया। पुलवामा घटना के पहले ट्रेन के शुभारंभ की तारीख घोषित होने के पूर्व ट्रेन की साजसज्जा की गई थी, लेकिन उक्त घटना के बाद ट्रेन में लगे फूलमालाओं को भी हटा लिया गया था। इसके चलते यह नई ट्रेन सादगी व रस्म अदायगी के साथ ही बीस कोच की यह ट्रेन ड्राइवर द्वारा ही हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई।
आज से नियमित संचालित होगी इंदौर-खजुराहो ट्रेन
खजुराहो-इंदौर एक्सप्रेस (19664) इंदौर-खजुराहो (19663)
स्टेशन समय स्टेशन समय
खजुराहो 23.30 बजे इंदौर 15.55 बजे
ललितपुर 3.00-3.02 बजे उज्जैन 18.10-18.35 बजे
बीना 4.25-4.30 बजे संत हिरदाराम नगर 21.35-21-40 बजे
संत हिरदाराम नगर 7.20-7.40 बजे बीना 01.20-01.25 बजे
उज्जैन 12.00-12.15 बजे ललितपुर 02.20-2.22 बजे
इंदौर जंक्शन 13.50 बजे खजुराहो 06.00 बजे
टीकमगढ़-खजुराहो रूट अब तीन ट्रेन
इंदौर-खजुराहो एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू होने से ललितपुर से टीकमगढ़-खजुराहो रूट पर रेल यात्रियों के लिए यह तीसरी ट्रेन की सौगात मिली है। इससे पूर्व इस रूट पर झांसी-खजुराहो पैसेंजर ट्रेन और भोपाल से खजुराहो तक महामना एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन हो रहा था। लेकिन अब शनिवार से इस रूट पर इंदौर-खजुराहो एक्सप्रेस ट्रेन के रुप में तीसरी सवारी ट्रेन का शुभारंभ हो गया, जिससे यात्रियों को रेल से सफर करना अब काफी आसान हो सकेगा। हालांकि ललितपुर रेलवे स्टेशन पर दोनों ओर की ट्रेन का समय देर रात्रि में होने के कारण स्थानीय लोगों में मायूसी भी है।