{"_id":"663687d3fed02803690b5de4","slug":"keep-special-eye-on-misleading-news-observer-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-114230-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रामक खबरों पर रखें विशेष नजर : प्रेक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रामक खबरों पर रखें विशेष नजर : प्रेक्षक
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। भारत निर्वाचन आयोग से नियुक्त सामान्य प्रेक्षक बालाजी दिगंबर मंजुले ने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए अधिकारी गंभीरतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करें। आदर्श आचार संहिता का प्रत्येक दशा में पालन सुनिश्चित होना चाहिए। सोशल मीडिया पर फेक न्यूज, भ्रामक एवं भड़काऊ खबरों पर विशेष निगरानी की जरूरत है। वह शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि कच्ची शराब की बिक्री को प्रतिबंधित करें। उनके ठिकानों पर दबिश दें। जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि कच्ची शराब के परिवहन रोकने एवं आदर्श आचार संहिता के अनुपालन हेतु टीमें गठित की गई हैं। प्रत्येक बूथ पर मतदाताओं की सुविधा हेतु मूलभूत संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है। इस दौरान व्यय प्रेक्षक बसंत कुमार, एसपी मोहम्मद मुश्ताक, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अंकुर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार श्रीवास्तव, एएसपी अनिल कुमार, सीडीओ कमलाकांत पांडेय आदि मौजूद रहे।