फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   kcc card

59 हजार किसानों के कार्ड जारी कर बैंकों ने किया लक्ष्य प्राप्त

Fri, 21 Feb 2020 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
kcc card
ललितपुर। किसानों को बर्बाद फसलों के लिए आर्थिक मदद देेने के लिए बैंकों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने के लिए लक्ष्य दिया गया था। बैंकों ने वित्तीय वर्ष का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। अब तक जनपद में डेढ़ लाख से अधिक किसानों के क्रेडिट कार्ड जारी हो गए हैं। आठ फरवरी से क्रेडिट कार्ड बनाने का अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसमें किसानों को एक आवेदन पर क्रेडिट कार्ड जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसानों को फसलों के लिए साहूकारों से कर्ज लेना पड़ता था। आपदाओं के चलते फसलें नष्ट हो जातीं है। इससे किसान कर्ज चुकाने में असफल हो जाते थे। फसलों का बीमा नहीं होने के कारण किसानों को किसी भी प्रकार का लाभ नहीं मिल पाता है। लेकिन अब किसानों के लिए कम ब्याज दर पर खेती करने के लिए बैंक से ऋण देने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जाते हैं। किसानों को खेती करने के लिए जमीन के दस्तावेज लगाकर ऋण मिल जाता है।
विज्ञापन

शासन ने वित्तीय वर्ष 2019-20 में बैकों को जिले के 59 हजार किसानों के किसान क्रेेडिट कार्ड जारी करने का लक्ष्य दिया गया था। सभी बैंकों से किसानों को क्रेडिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिले में दो लाख तैंतालीस हजार किसान हैं। इनमें 92 हजार किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड लक्ष्य के पहले ही जारी हो चुके थे। लक्ष्य के बाद 59 हजार किसानों के कार्ड जारी होने से इनकी संख्या बढ़कर डेढ़ लाख से भी अधिक हो गई है। शेष किसानों के क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए आठ से 23 फरवरी तक अभियान चलाया जा रहा है। इसमें बैंक शाखा के कर्मचारी, लेखपाल, एनआरएलएम व कृषि विभाग के कर्मचारी मिलकर केसीसी जारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष में जिले में 59 हजार किसानों के क्रेडिट कार्ड जारी करने का लक्ष्य दिया गया था, जो सभी बैंकों के द्वारा पूरा कर लिया है। शेष किसानों के कार्ड जारी होने के लिए अभियान चल रहा है।
- एसके श्रीवास्तव
लीड बैंक मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed