{"_id":"5d33786f8ebc3e6cad334262","slug":"kanoon-vyavastha-difalt-give-governor-letter-to-congress-man-lalitpur-news-jhs1440270118","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून व्यवस्था ध्वत होने पर की प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून व्यवस्था ध्वत होने पर की प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग
विज्ञापन
जिलाधिकारी को ज्ञापन देते कांग्रेसी
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शनिवार को नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें उत्तर प्रदेश में जंगलराज होने और कानून व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है।
ज्ञापन में कांग्रेसियों ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा गांधी सोनभद्र के घोरावल तहसील के ग्राम उन्मा में हुए खूनी नरसंहार के बाद पीड़ितों से मिलने जा रहीं थीं। प्रदेश सरकार के इशारे पर रास्ते में रोक कर हिरासत में लिया गया। बिना दस्तावेज के इस तरह बैठाना कानून का अपमान है। इस मामले में प्रदेश सरकार से स्पष्टीकरण लिया जाए। प्रदेश में सामूहिक नरसंहार, भीड़ तंत्र द्वारा मासूम लोगों की हत्या, धर्म जाति के नाम पर उन्माद पैदा करने की घटनाएं बढ़ रहीं है। लूट, हत्या, बलात्कार, डकैती, गैंगरेप व किसानों की आत्महत्याएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं है। इससे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। नगर कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद, नगर अध्यक्ष हरिबाबू शर्मा, बहादुर अहिरवार, अमित कुशवाहा, बलबंत सिंह राजपूत, अजय तोमर, निर्भीक शर्मा, नातीराजा, अंकित यादव, मोंटी शुक्ला, महेंद्र अहिरवार, रामनरेश व सुनील खजुरिया आदि मौजूद रहे।