फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Kalash Yatra started with great pomp before Jal Katha

Lalitpur News: जल कथा से पहले धूमधाम से निकली कलश यात्रा

Thu, 05 Jun 2025 12:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra started with great pomp before Jal Katha
तालबेहट (ललितपुर)।
जल संरक्षण को लेकर जल कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। कलश यात्रा में महिलाओं के अलावा जल सहेलियों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

पांच से 11 जून तक हजारिया महादेव मंदिर पर होने जा रही जल कथा से पहले बुधवार शाम को गायत्री मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा प्रमुख मार्गों से होती हुई मानसरोवर हजारिया महादेव मंदिर पहुंची। यहां महिलाओं ने कलशों में पवित्र जल लेकर वरुण यज्ञ स्थल पर रखा। महिलाएं सिर पर कलश लिए एवं उत्साही युवक जयकारे लगाते चल रहे थे। कलश यात्रा में हाथ ठेलों पर भगवान की प्रतिमा और बग्घी पर स्वरूप चल रहे थे।
विज्ञापन

संस्था के संस्थापक संजय सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य न सिर्फ जल संरक्षण का संदेश देना था, बल्कि यह भी दिखाना था कि जब धर्म, संस्कृति और समाज एकजुट होते हैं, तो कोई भी आंदोलन जनआंदोलन में बदल सकता है। इस पहल में साध्वी सरिता गिरि (नैमिषारण्य) ने भी सहभागिता की, जो जल कथा में कथा वाचिका के रूप में जल के आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व को रेखांकित करेंगी। कलश यात्रा में प्रमुख रूप से अध्यक्ष नगर पंचायत पुनीत सिंह परिहार, डॉ. संजय सिंह, विजय किशोर सोनी, विजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed