फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   kadesara kala gowansh dead after that bawal

राजमार्ग पर कड़ेसराकलां में गोवंश की मौत से मचा बबाल

Fri, 23 Sep 2022 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
kadesara kala gowansh dead after that bawal
तालबेहट-कड़ेसराकलां। बृहस्पतिवार को राजमार्ग - 44 पर कड़ेसराकलां गांव में पवा सायन वोर्ड के समीप ट्रक की टक्कर से चार गायों की मौत और एक के गंभीर रूप से घायल होने पर राजमार्ग से गुजर रहे इंदौर मध्य प्रदेश के महामंडलेश्वर रामगोपाल दास महाराज की अगुवाई में हिंदू संगठनों एवं गोरक्षकों ने जमकर बबाल काटा। जानकारी पर एसडीएम अमित कुमार भारतीय, सीओ इमरान अहमद, तहसीलदार अभिमन्यु कुमार, नायव तहसीलदार प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे और हालत को संभाला।
विज्ञापन

रात में आठ बजे के लगभग कड़ेसराकलां में एक ट्रक की चपेट में आने से चार गायों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गई। इसी दौरान उधर से गुजर रहे इंदौर के महामंडलेश्वर गोपाल दास का जत्था पूरा माजरा देख रहा था। तत्काल उन्होंने अपने जत्थे को रोक कर सड़क पर जाम लगा दिया। इसकी सूचना जैसे ही हिंदू वादी संगठन एवं गोरक्षक दलों को हुई तो उनके कार्यकर्ताओं ने मौके जाकर राजमार्ग जाम कर दिया। इसी बीच ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा करते हुए उसे पकड़ कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक दल बल के साथ मौके पर पहुंचे।उन्होंने प्रदर्शनकारियों को काफी समझाया लेकिन पशु चिकित्सक और घायल गाय को लेने जब एंबुलेंस नहीं पहुंची तो प्रदर्शनकारियों को गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मौके पर प्रशासन और पशु चिकित्सक के विरोध में जमकर नारे बाजी की। उपजिलाधिकारी अमित कुमार भारतीय और सीओ इमरान अहमद मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कारियों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। तब जाकर दो घंटे बाद रात करीब 10 बजे जाम खोला गया। जाम से दोनों ओर वाहन की लंबी कतारे लग गई। वहीं रात में ही जेसीबी मशीन को मंगा कर सड़क के किनारे गडढ़ा खुदवा कर मृत गायों को दफन दिया गया।
विज्ञापन

-----
पुलिस अपने वाहन में ले गई घायल गाय
पशु चिकित्सक के मौके पर न आने एवं न ही मौके पर एंबुलेंस आने पर प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस के वाहन में ही घायल गाय को रखबा कर उसे उपचार के लिए भिजवाया।
------
जाम से परेशान रही जनता
- राजमार्ग पर जाम होने से झांसी से ललितपुर आने वाले व्यापारियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। क्योंकि गुरूवार को नगर में साप्ताहिक बंदी दिवस होने के कारण अधिकांश व्यापारी देर रात झांसी से तालबेहट आते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed