{"_id":"66d8cb142daf18d12904ec52","slug":"kabaddi-lalitpurs-daughters-hoisted-the-flag-in-all-three-categories-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-120322-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी : तीनों वर्ग में ललितपुर की बेटियों ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी : तीनों वर्ग में ललितपुर की बेटियों ने लहराया परचम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। यहां की बेटियों ने जीआईसी में हुई मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के सीनियर, जूनियर और सब जूनियर वर्ग में झंडे गाड़ दिए। बालक वर्ग के सीनियर वर्ग में झांसी, जूनियर में ललितपुर और सब जूनियर वर्ग में जालौन विजेता रहा।
बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज में माध्यमिक विद्यालयीन मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। झांसी, ललितपुर और जालौन के माध्यमिक विद्यालयों की बालक-बालिकाओं की टीम इसमें शामिल हुई। सीनियर, जूनियर और सब जूनियर वर्ग की बालिकाओं के खेल और रक्षण सहित आक्रामकता के आगे विपक्षी टीमें टिक नहीं पाईं। बालिकाओं के तीनों वर्गों की प्रतियोगिता में ललितपुर की बेटियां विजयी रहीं।
बालक वर्ग की कबड्डी में सीनियर वर्ग का मैच झांसी ने जीता, जूनियर वर्ग में ललितपुर की टीम विजयी रही। सब जूनियर वर्ग में जालौन की टीम विजयी रही। विजयी टीमों के खिलाड़ियों सहित उनके साथ आए खेल शिक्षकों ने एक दूसरे को बधाई दी। अब मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चयनित करते हुए एक मंडलीय टीम बनाई जाएगी, जोकि 9 से 13 सितंबर तक मिर्जापुर में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय कबड्डी में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -
ये रहे निर्णायक मंडल में शामिल
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में आशीष कुमार वर्मा, प्रदीप सिंह चौहान, इंद्रेश कुमार पाठक, बलराम सिंह चौहान, विजय विक्रम प्रताप सिंह, अनुराग बुधौलिया, रामरतन, मुकेश कुमार, अनिल कुमार वर्मा शामिल रहे। साथ में सलमान रजा, भानुप्रताप प्रजापति, विक्रम सिंह बुंदेला, राजेश राजा, अंजनी कुशवाहा, संध्या शुक्ला मौजूद रहीं।