फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Jugpura ward in water problem

जुगपुरा वार्ड में कच्ची नाली बनी परेशानी का सबब

Fri, 10 Jan 2020 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Jugpura ward in water problem
ललितपुर। वार्ड नंबर आठ जुगपुरा में हजारी लाल स्कूल के पीछे कच्ची नालियां परेशानी का सबब बनी हुई हैं। यहां गंदा पानी सड़क से होकर बह रहा है। यही नहीं, नालियों का पानी खाली प्लॉटों में जमा हो रहा है, जिससे आसपास साफ-सफाई नहीं रह पा रही है।
विज्ञापन

शहर के सीमा विस्तार में जुगपुरा नया वार्ड बना है। इस कारण वार्ड में सड़क और नाली की समस्या है। वार्ड में अब तक अपेक्षित काम नहीं हो सका है। हजारी लाल स्कूल के पीछे शशि प्रजापति के घर के पास नालियों का अभाव है। कुछ जगहों पर कच्ची नालियां बनी हुई हैं, जिससे गंदे पानी की निकासी जगह-जगह अवरुद्ध हो रही है। इसके चलते गंदा पानी सड़क से होकर बह रहा है। ऐसे में स्थानीय निवासियों को गंदे पानी में होकर निकलना पड़ रहा है। इससे छोटे-छोटे बच्चे भी परेशान रहते हैं, उन्हें गन्दे पानी में होकर निकलने में तकलीफ होती है।
विज्ञापन

कई बच्चे कीचड़ में से निकलने की वजह से स्कूल जाने से मना कर देते हैं। श्रद्धालुओं को मंदिर जाने में असुविधा होती है। जितेंद्र पाल के घर के बगल में जो मुख्य मार्ग से अंदर गली के लिए रास्ता गया है, वह कच्चा रास्ता है। यहां पर भी नाली की समस्या है। जब भी बरसात होती है तो पानी सड़क से होकर पास के ही खाली प्लाट में भर जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी बरसात में होती है। इस दौरान लोगों को सड़क से निकलना मुश्किल हो जाता है। यहां घरों से निकल रहे गंदे पानी की निकासी का कोई उचित प्रबंध नहीं है। कुछ स्थानीय लोगों ने खाली प्लाटों को कचराघर समझ लिया है। सफाई व्यवस्था भी यहां पर दुरुस्त नहीं है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र पाल के घर के सामने प्लॉट में कचरा फैला है। कचरे की सफाई नहीं होने से समस्या गंभीर होती जा रही है। कई बार जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर दिलाया, लेकिन समस्या जस की तस बनी है। इस समस्या के निदान के लिए खाली प्लॉट से कचरा की सफाई व कच्ची गली में सड़क व नाली का निर्माण कराया जाना जरूरी है।
- हाकिम सिंह
खाली प्लॉट ही वार्ड को गंदा बना रहे हैं। कहीं नाली का पानी जमा हो रहा है तो कहीं कचरा जमा है। जब तक प्लॉटों को चहारदीवारी से सुरक्षित नहीं किया जाएगा, तब तक साफ-सफाई की समस्या बनी रहेगी।
- शशि देवी झां
जब गांव से शहर में आए तो लगा कि अब सड़क और नाली सब पक्की हो जाएगी। नगर पालिका बोर्ड के दो साल के कार्यकाल में वार्ड का विकास उस तेजी से नहीं हो सका, जिस तेजी से सभी ने सोचा था। इससे मोहल्लेवासियों में मायूसी है।
- राजकुमारी यादव
यहां के लोगों का नहाना तब बेकार हो जाता है, जब वह सड़क पर बह रहे गंदे में से होकर निकलते हैं। मंदिर जाने की भी इच्छा समाप्त हो जाती है। लोग मंदिर तन व मन को पवित्र कर जाते हैं, लेकिन गंदे पानी से तन व मन दोनों ही खराब हो जाते हैं।

सड़क से पानी बहने का मामला संज्ञान में आया है। इसकी वास्तविक स्थिति को जानने के लिए मौके पर कर्मचारी भेजा जाएगा। यदि गंदगी व कचरे की समस्या है तो उसका निदान कराया जाएगा।
- डा. संजय कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed