फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   jila panchayat election

पंचायत चुनाव के प्रत्याशी अपनी व सहयोगियों की जांच कराएं

Wed, 14 Apr 2021 12:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
jila panchayat election
voter id.jpg - फोटो : voter id.jpg
ललितपुर। कोविड-19 कोर कमेटी की बैठक मंगलवार को जिलाधिकारी अन्नावि दिनेशकुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिसमें कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सैंपलों की संख्या बढ़ाने और पंचायत चुनाव में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए
विज्ञापन

बैठक में सबसे पहले विगत 24 घंटे के कोविड परिणामों पर चर्चा हुई। ऐसे में निर्देश दिए गए कि पंचायत निर्वाचन के सभी प्रत्याशी अपनी एवं अपने सहयोगियों की कोविड जांच अवश्य कराएं। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद में केसों की संख्या को देखते हुए जांच की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता है। बैठक में कहा गया कि मड़ावरा क्षेत्र में कॉंटेक्ट ट्रेसिंग के संबंध में यह बात संज्ञान में आई है कि कॉंटेक्ट ट्रेसिंग और सैंपल लेने वाली टीम साथ नहीं जा रही है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि एंबुलेंस समय से मरीज तक नहीं पहुंच रही है एवं एंबुलेंस प्रभारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का फोन रिसीव नहीं करते हैं। इस पर जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि कार्य पद्धति में सुधार न लाया गया तो संबंधित संस्था को ब्लैक लिस्टिड कर उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने कॉंटेक्ट ट्रेसिंग टीम से पूछा कि मड़ावरा और महरौनी में सैनिटाइजेशन किया गया या नहीं, उन्होंने कहा कि यह बात संज्ञान में आई है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन नहीं किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जांच में सहयोग के लिए अतिरिक्त लैब टेक्निशियन की आवश्यकता है, इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आवश्यकता पड़ने पर प्राईवेट लैब का भी सहयोग लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एल-2 अस्पतालों में मानव संसाधन की भी कमी
कोविड अस्पतालों की समीक्षा के दौरान अस्पतालों में वेंटीलेटर की समीक्षा की गई, जिसमें डॉ. दुबे द्वारा बताया गया कि जनपद में वेंटीलेटर की आवश्यकता है, साथ ही एल-2 अस्पतालों में मानव संसाधन की भी कमी है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन संसाधनों की आवश्यकता हो उनको प्राप्त करने के लिए शासन को अवगत कराएं। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी को नई ऊर्जा के साथ कार्य करना होगा, क्योंकि परिस्थितियां पूर्व की अपेक्षा अधिक जटिल हैं। सभी विभागों के लोग आपस में सामंजस्य बनाकर रखें। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी प्राइवेट हॉस्पिटल को यह समझना है कि वे बिना कोविड जांच के इलाज प्रारंभ न करें। किसी भी दशा में होम आइसोलेशन का व्यक्ति बाहर घूमते नहीं पाया जाना चाहिए। कंटेनमेंट जोन में बैरिकेडिंग की उचित व्यवस्था की जाए। निगरानी समितियों को क्रियाशील बनाया जाए। इसके साथ ही समितियां इस बात पर नजर रखें कि कोई भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति बाहर न घूमे। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि कोरोना कंट्रोल रुम में प्रतिदिन एक पुलिस अधिकारी बैंठेंगे और मरीजों को ट्रेस करने के लिए पुलिस विभाग की ओर से सहयोग करेंगे। बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रजनीश राय, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके गर्ग, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. जेएस बक्शी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका निहालचन्द्र, डॉ. मुकेश दुबे, डॉ. राजेश भारती, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed