{"_id":"5b79bcd742c792462d133c53","slug":"jic-ke-purane-bhawn-me-rkhi-trai-byscil","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी के पुराने भवन में धूल खा रही ट्राईसाइकिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी के पुराने भवन में धूल खा रही ट्राईसाइकिलें
amarujala
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
trai byscil, lalitpur news
- फोटो : amar ujala, lalitpur news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय इंटर कालेज के पुराने भवन में दिव्यांगों को बांटने के लिए रखी ट्राइसाइकिलें धूल खा रही है। यह साइकिलें यहां एक पखवाड़ा पहले वितरित करने के लिए लाई गई थी। लाभार्थियों के न पहुंचने से उनका अभी तक बांटा नहीं गया है।
माह की शुरुआत में राजकीय इंटर कालेज में स्वच्छता सर्वेक्षण की कार्यशाला आयोजित की गई थी। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही द्वारा ग्यारह चयनित लाभार्थियों को ट्राइसाइकिल वितरित की गई। लेकिन इससे ज्यादा संख्या में चयनित दिव्यांगों को बुलाया गया था पर वह नहीं आए। ऐसी स्थिति में 24 से ज्यादा ट्राइसाइकिल वितरित होने से रह गई। जिसे कालेज के पुराने भवन में रखवा दिया गया है लेकिन एक पखवाडा बीतने के बाद भी रखी हुई अवशेष ट्राइसाइकिलें बांटी नहीं जा सकी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि चयनित लाभार्थियों से लगातार संपर्क साधा जा रहा है। जैसे-जैसे चयनित लाभार्थी कार्यालय पहुंच रहे हैं, वैसे-वैसे उन्हें ट्राइसाइकिल वितरित की जा रही हैं।
चयनित लाभार्थियों को अपनी ट्राइसाइकिल एक सप्ताह में प्राप्त करने के लिए कहा गया है। यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो जिलाधिकारी के माध्यम से नए व्यक्ति का नाम चयनित करते हुए उसे ट्राइसाइकिल दिला दी जाएगी।
विज्ञापन
पीयूष चंद्र राय
जिला दिव्यांग जन अधिकारी