फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   JE Kshatriya community outrage in social media post

जेई की सोशल मीडिया पोस्ट से क्षत्रिय समुदाय में आक्रोश

Wed, 27 Jul 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Jul 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
JE Kshatriya community outrage in social media post
mobile, lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। भाजपा नेता दयाशंकर सिंह की मायावती और बसपा नेताओं के बीच महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी का मामला अभी थमा भी नहीं था कि जनपद में विद्युत विभाग के एक अवर अभियंता ने उक्त प्रकरण के संबंध में क्षत्रिय समाज को आड़े हाथों लेते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से अभद्र टिप्पणी कर डाली, जिससे आहत अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं द्वारा एसपी, जिलाधिकारी व विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को दिए ज्ञापन में बताया गया है कि जनपद में बांसी स्थित बिजली सब स्टेशन पर तैनात विद्युत अवर अभियंता द्वारा सोशल मीडिया पर फेसबुक एकाउंट संचालित किया जाता है। इसके माध्यम से उक्त अवर अभियंता ने क्षत्रिय समाज पर अभद्र व अशोभनीय टिप्प्णी की है, साथ ही क्षत्रिय समाज की महिलाओं के बारे में सार्वजनिक रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किया है, जिससे क्षत्रिय समाज आहत हुआ है।
विज्ञापन


बताया गया कि जेई द्वारा फेसबुुक पर भाजपा नेता दयाशंकर वाले मामले में बसपा नेताओं की टिप्पणी पर महिलाओं द्वारा बचाव में उतरने को लेकर बिजली विभाग के उक्त जेई ने मध्य कालीन इतिहास का हवाला देकर क्षत्रिय समाज की महिलाओं पर टिप्पणी करते हुए पूरे क्षत्रिय समाज पर छींटाकशी की है। इससे आहत अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी व बिजली विभाग के आला अधिकारियों से दोषी अवर अभियंता पर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने के दौरान भूपेंद्र सिंह, राघवेंद्र सिसौदिया, नातीराजा, यशवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed