फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   jamni dam left canal, shabby road

जामनी बांध बाई नहर की सड़क की गुणवत्ता पर उठे सवाल,जांच की मांग

Wed, 18 Aug 2021 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
jamni dam left canal, shabby road
नहर के किनारे हुआ रोड जर्जर - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। प्रदेश सरकार भले ही योजनाओं के माध्यम से विकास को प्राथमिकता दे रही हो, लेकिन जिम्मेदार अपनी कार्यप्रणाली से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा की एक मामला जामनी बांध बाई नहर पर बनाई गई सड़क का सामने आया है। जहां पर एक भाजपा नेता ने सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री रविंद्र पाल सिंह परमार ने बताया कि सिंचाई विभाग में उत्तर प्रदेश वॉटर रिस्ट्रक्चरिंग परियोजना में अधिकारियों व ठेकेदारों की मिली भगत से गुणवत्ता विहीन कार्य किया गया है, जिसमें विभागीय अधिकारियों की भी मिलीभगत है। उन्होंने बताया कि जामनी बांध बाई नहर की 40 किमी सर्विस रोड व सजनाम बांध नहर की 15 किलोमीटर नहर सर्विस रोड का निर्माण किया गया। इसमें गुणवत्ता के मानकों की अनदेखी की गई है। वर्तमान में सड़क कई जगहों पर जर्जर हालत में बनी हुई है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। साथ ही नहरों की लाइनिंग कार्य में मानकों की अनदेखी की गई है। लाइनिंग कई जगह उखड़ गई है। पुलियों की मरम्मत नहीं कराई गई। खानापूर्ति मात्र कर दी है। रंगाई पुताई कर पूरा निर्माण कार्य का भुगतान किया गया। साथ ही बताया कि मिट्टी की कटिंग व फिलिंग का कार्य मानक अनुरूप नहीं किया गया है। खानापूर्ति मात्र कर अधिकारियों ने सांठगांठ कर पूरा भुगतान किया गया है। कई स्थानों पर निर्माण खराब हो गया है। सरिया की मात्रा लगाने में कटौती की गई है। उन्होंने बताया कि जामनी बांध नहर की सूरी माइनर, भैरा माइनर, जरया माइनर समेत अन्य सभी कार्यों की जांच की जाए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed