फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Jakhlon pump canal started functioning, water started being available for irrigation of fields.

Lalitpur News: जाखलौन पंप कैनाल चालू, खेतों के पलेवा के लिए मिलने लगा पानी

Sun, 02 Nov 2025 12:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Jakhlon pump canal started functioning, water started being available for irrigation of fields.
किसानों को रबी फसल बोआई करने में मिलेगा लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रबी के सीजन में खेतों के पलेवा के लिए शनिवार को जाखलौन पंप कैनाल का संचालन शुरू कर दिया गया। खेतों में पलेवा करने के बाद किसान फसल बोआई करना शुरू करेंगे।
जनपद को बांधों और नदियों का जिला कहा जाता है। यहां पर चौदह बांध परियोजनाएं हैं। तीन दर्जन से अधिक छोटी-बड़ी नदियां हैं। बांधों से संचालित होने वाली नहरों से खेतों की सिंचाई की जाती है। वहीं जिन क्षेत्रों में नहर नहीं हैं, वहां के किसान अपने निजी नलकूप साधन या कुएं से सिंचाई करते हैं। वर्तमान में रबी का सीजन चल रहा है।
विज्ञापन

कई किसान अपने खेतों में बोआई कर चुके हैं। कुछ किसान नहर संचालन की आस लगाए बैठे थे। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने नहर में पर्याप्त जल प्रवाह करना सुनिश्चित किया। इस दौरान एसडीओ सूरजभान, जेई निश्चय वर्मा, एसएसओ हेमंत नायक सहित सिंचाई विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
खेत सिंचित करने के लिए जाखलौन पंप कैनाल का संचालन शुरू कर दिया गया है। नहर का संचालन किसानों की मांग के अनुसार किया जाएगा। सिंचाई विभाग के कर्मचारी नहर संचालित के दौरान यहां पर भ्रमणशील रहेंगे। - अजय कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed