फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Jain monks observe Chaumasa to avoid violence

Lalitpur News: हिंसा से बचने के लिए जैन साधु करते हैं चौमासा

Tue, 15 Jul 2025 11:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Jain monks observe Chaumasa to avoid violence
महरौनी। मुनि गुरुदत्त सागर महाराज ने कहा कि वर्षा ऋतु में सूक्ष्म जीवों की उत्पत्ति अधिक होती है, इससे बचने के लिए जैन साधु चातुर्मास करते हैं। यह अहिंसा के सिद्धांत की रक्षा का माध्यम है। वह मंगलवार को सकल जैन समाज के तत्वावधान में अजितनाथ दिगंबर जैन बड़े मंदिर में चातुर्मास कलश स्थापना समारोह पर धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे
विज्ञापन

मुनिश्री ने कहा कि श्रावकों को इस समय साधु-संगति में रहकर धर्म, ध्यान और आत्मकल्याण के मार्ग पर चलना चाहिए। मुनि मेघदत्त सागर महाराज ने धर्म को जीवन का आवश्यक अंग बताते हुए कहा कि जैसे भोजन के बिना शरीर कमजोर होता है, वैसे ही धर्म के बिना जीवन दिशाहीन हो जाता है। सुबह भगवान अजितनाथ का अभिषेक, शांतिधारा और पूजा के बाद नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। आयोजन स्थल पर आचार्य विद्यासागर, समय सागर और निर्भय सागर के चित्रों का अनावरण ब्रह्मचारी भैया-बहनों द्वारा किया गया। दीप प्रज्वलन जैन पंचायत कमेटी के पदाधिकारियों ने किया। ललितपुर, टीकमगढ़, दमोह, गुढ़ा आदि स्थानों से आए पदाधिकारियों ने मुनिश्री को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

पाठशाला की बच्चियों ने मंगलाचरण नृत्य प्रस्तुत कर मन मोह लिया। चतुर्मास कलश स्थापना का प्रथम कलश रतनचंद वीरेंद्र कुमार डोंगरिया परिवार, द्वितीय ऋषभ कुमार अनिल कुमार कठरया परिवार, तृतीय अनिल कुमार सुभाष कुमार सिलोनिया परिवार, चतुर्थ राकेश कुमार नितिन कुमार सत भैया परिवार, पंचम अभिनंदन कुमार मयंक जैन बाजा परिवार को सौभाग्य प्राप्त हुआ। ध्वजारोहण कैलाशचंद रत्नेश जैन ने किया। आचार्य निर्भय सागर महाराज की अष्ट द्रव्य पूजा हुई। आयोजन प्रदीप शास्त्री के निर्देशन में हुआ और संचालन नीलेश सराफ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed