{"_id":"65da2e461f50a7a0a6091c20","slug":"it-is-becoming-difficult-to-prepare-for-the-exam-due-to-huge-cutbacks-lalitpur-news-c-11-jhs1008-269014-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बेतहाशा कटौती से परीक्षा की तैयारी करना हो रहा मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बेतहाशा कटौती से परीक्षा की तैयारी करना हो रहा मुश्किल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बेतहाशा बिजली कटौती से बोर्ड परीक्षार्थियों को इम्तिहान की तैयारी करने में दिक्कत आ रही है। कहीं शाम होते ही बिजली गुल हो जा रही है तो कही रात में इसके आने-जाने का सिलसिला जारी है, ऐसे में छात्रों की पढ़ाई पूरी नहीं हो पा रही है और उन्हें पेपर पर इसका असर पड़ने की चिंता सता रही है। कुछ क्षेत्रों में मात्र 10 से 12 घंटे ही आपूर्ति हो रही है। वहीं, लो वोल्टेज की समस्या अलग से है।
-- -
रोस्टर के अनुरूप नहीं मिल रही बिजली
पाली। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई रोस्टर के अनुरूप नहीं मिल रही है। तहसील मुख्यालय पर तो रोस्टर लागू है, लेकिन ग्राम पंचायतों में आए दिन सप्लाई प्रभावित हो रही है। यह स्थिति तब है जब बोर्ड परीक्षाएं भी शुरू हो गई हैं, ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
-- --
10 से 12 घंटे तक की जा रही कटौती
बिरधा। ग्रामीण क्षेत्रों में 10 से 12 घंटे की बिजली कटौती की जा रही है, इससे हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षाएं दे रहे छात्र व छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शाम को दो से तीन घंटे की कटौती की जाती है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
24 घंटे में बिजली आपूर्ति महज नौ से दस घंटे ही मिल पा रही है। इससे विद्यार्थियों को परीक्षाओं की तैयारियां करना मुश्किल हो रहा है।
- अनिकेत यादव बंगरिया
-- -- -- -- -- -
गर्मी के मौसम की शुरुआत होते ही बिजली बाधित होनी शुरू हो जाती है। कटौती से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
- जीतू समाधिया गौना
-- -
24 घंटे में लगभग 10 घंटे कटौती की जा रही है। सुबह व शाम के समय कटौती होने से अधिक दिक्कत हो रही है। आपूर्ति सुचारु कराई जाए।- राजेंद्र साहू, छात्र कक्षा 12
दिन में ही पढ़ाई कर पा रहे हैं। शाम को पढ़ाई के समय बिजली कटौती होने से समस्या हो रही है। पेपर खराब होने का खतरा सता रहा है।
- शिवांश साहू, कक्षा 10
-- -
बच्चों की पढ़ाई के समय प्रतिदिन बिजली कटौती की जा रही है, हम लोगों को पढ़ने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
- आशीष साहू छात्र कक्षा 12
-- -
बोर्ड परीक्षाओं का समय चल रहा है, तब भी सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है। परीक्षाओं की तैयारियां ठीक से नहीं कर पा रहे हैं।
- दिलीप रजक कक्षा 10
-- -
बिरधा पावर हाउस अंतर्गत सभी फीडरों पर किसी प्रकार की कोई कटौती नहीं की जा रही है। किन गांवों में सप्लाई कम मिल रही है, उसकी जानकारी ली जाएगी।- धीरज कुशवाहा, अवर अभियंता बिरधा