फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Investigation into complaints received in District Women's Hospital started

Lalitpur News: जिला महिला अस्पताल में मिल रहीं शिकायतों की जांच शुरू

Fri, 26 Apr 2024 04:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Investigation into complaints received in District Women's Hospital started
मरीजों से पैसों की मांग करने और पैसे लेने के वीडियो वायरल होने का मामला
विज्ञापन

ललितपुर। जिला महिला अस्पताल में लगातार एक के बाद एक पैसों के लेने-देने की शिकायतों को संज्ञान में लेकर मामले में जिलाधिकारी ने जांच शुरू करा दी है। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने जिला महिला अस्पताल में छह माह में होने वाले सीजर प्रसव का रिकार्ड तलब किया है। इसे लेकर अस्पताल प्रशासन में खलबली मची हुई है।
जिला महिला अस्पताल में एक के बाद एक लगातार पैसों की मांग करने व पैसे लेने के वायरल हुए वीडियो व शिकायतें सामने आ रही थीं। कई बार तो प्रसूताओं से अभद्रता तक कर दी जाती थी। साथ ही दलालों के माध्यम से भी प्रसव व सीजर प्रसव में पैसे लेने के आरोप लग रहे थे।
विज्ञापन

हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक चिकित्सक व एक प्रसूता के परिजन में कहासुनी हो रही थी। इसमें प्रसूता का परिजन पैसों का कारण पूंछ रहा था तो वहीं चिकित्सक ने भी हैसियत में रहने की हिदायत दी थी। इसके बाद एक संगठन ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। इसके साथ ही अन्य लगातार मिल ही शिकायतों को जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने संज्ञान में ले लिया है। उन्होंने गोपनीय जांच भी बिठा दी है। सूत्रों की माने तो छह माह में जिला महिला अस्पताल में हुए सीजर प्रसव का विवरण तलब किया है। इसे लेकर स्वास्थ्य महकमा सकते में आ गया है। हालांकि मामले में विभागीय अफसर चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
महिला अस्पताल में आ रहीं शिकायतों की जांच मेडिकल प्राचार्य से और प्रशासनिक स्तर पर कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अक्षय त्रिपाठी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed