फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Innocent brother and sister died in a collision between a car and a taxi

Lalitpur News: कार व टैक्सी की टक्कर में मासूम भाई-बहन की मौत

Tue, 24 Jun 2025 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Innocent brother and sister died in a collision between a car and a taxi
ललितपुर। जेठानी के मायके में आयोजित दस्टौन समारोह में शामिल होने अपनी मां के साथ आए दो मासूम भाई-बहन की ग्राम ऐरा के पास हुई कार व टैक्सी की भिड़ंत में मौत हो गई। जबकि, मां सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सभी लोग टैक्सी में सवार होकर ललितपुर आ रहे थे।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के शहर इंदौर के थाना बाणगढ़ के कुशवाहा नगर निवासी कविता (26) अपनी जेठानी के मायके में आयोजित दस्टौन समारोह में शामिल होने के लिए कुछ दिन पूर्व कस्बा जाखलौन आई थी। उसके साथ उसकी आठ साल की पुत्री दीक्षा उर्फ स्वीटी व छह साल का पुत्र दीपेश सहित भतीजा आर्यन (17) भी था। सोमवार दोपहर में सभी लोग जाखलौन से टैक्सी में सवार होकर ललितपुर आ रहे थे। टैक्सी में संतोष पुरोहित (60) निवासी ग्राम जीरोन भी सवार थे, जबकि टैक्सी कस्बा जाखलौन निवासी गब्बर (35) चला रहा था। ग्राम ऐरा के पास तेज रफ्तार कार ने टैक्सी में टक्कर मार दी। टैक्सी में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसा देख गांव के लोग व राहगीर दौड़कर मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। चिकित्सकों ने मासूम दीपेश और दीक्षा उर्फ स्वीटी को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य को भर्ती कर लिया। वहीं, आर्यन की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। उधर, टक्कर के बाद कार चालक वाहन को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
ग्राम ऐरा के पास कार व टैक्सी की भिड़ंत में दो बच्चों की मौत हो गई। चार गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed