फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   injured died in hospital

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत

Sat, 14 Nov 2020 12:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
injured died in hospital
hospital 1.jpg - फोटो : hospital 1.jpg
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत मसौरा बैरियर पर हुए सड़क हादसे में घायल एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल युवक का झांसी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम मसौराकलां निवासी मुकेश कुशवाहा (30) पुत्र जमुना कुशवाहा गांव के ही दूसरे युवक रामबाबू (22) पुत्र कल्लू के साथ बृहस्पतिवार की देर शाम को साढ़े सात बजे शहर में बाजार करने के लिए जा रहा था। अभी वह गांव के पास में ही मसौरा बैरियर के पास ही पहुंचे थे कि एक ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें झांसी रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान घायल मुकेश की मौत हो गयी, जबकि दूसरे घायल रामबाबू का उपचार झांसी में चल रहा है। मृतक के पिता जमुना प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि उसका पुत्र बृहस्पतिवार की शाम को बाजार करने के लिये शहर जा रहा था, तभी गलत साइड से आ रहे एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उसके पुत्र की उपचार के दौरान मौत हो गयी है। मृतक के एक पुत्र व दो पुत्री हैं और वह मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed