फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Information from the fire created a stir in the Hirakud Express

हीराकुंड एक्सप्रेस में आग की सूचना से मचा हड़कंप

Thu, 28 Apr 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Apr 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Information from the fire created a stir in the Hirakud Express
train hadsa , lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। झांसी की ओर जाने वाली हीराकुंड एक्सप्रेस में बुधवार की सुबह आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर रेलवे अधिकारी आननफानन में रेलवे स्टेशन पहुंच गए, फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी जीरोन स्टेशन पहुंच गई, लेकिन यह ट्रेन सीधे ललितपुर रेलवे स्टेशन पर रुकी। हालांकि, बाद में सभी ब्रेक जाम होने से धुआं निकलने की खबर पर राहत की सांस ली। वहीं, स्थिति से निपटने को चिकित्सीय सेवा को एंबुलेंस और डाक्टरों की टीम तैयार रहीं।

सागर से झांसी की ओर जाने वाली हीराकुंडएक्सप्रेस में बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे रेलवे अधिकारियों को आग की सूचना से मिली। दमकल विभाग को इसकी सूचना मिलने पर तत्काल फायर ब्रिगेड जीरोन रेलवे स्टेशन को रवाना कर दी गई। यह ट्रेन जीरोन में नहीं रोककर सीधे ललितपुर रेलवे स्टेशन पर निर्धारित तय स्टापेज के अनुसार रोकी गई। इसकी जानकारी शहर में तेजी से फैल गई।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने तत्काल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंचकर मोर्चा संभाला गया। जिस पर पाया गया कि हीराकुंड एक्सप्रेस के एसी कोच में चेन पुलिंग होने के चलते ब्रेक जाम होने से पहियों से धुआं निकल रहा है। जिस पर रेलवे अधिकारियों ने राहत की सांस ली। रेलवे अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर ब्रेक जाम खुलवाए और ट्रेन का गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रेक जाम ठीक करने के चलते उक्त ट्रेन रेलवे स्टेशन पर लगभग 25 मिनट खड़ी रही। एक्सप्रेस ट्रेन में आग की सूचना पर जिला अस्पताल के चिकित्सीय व्यवस्था, एंबुलेंस आदि व्यवस्थाएं तत्काल तैयार रखी गईं।


फायर ब्रिगेड के पास उपलब्ध नहीं था पर्याप्त डीजल
ट्रेन में आग की सूचना मिलने पर दमकल विभाग द्वारा फायर ब्रिगेड रवाना तो कर दी गई, लेकिन पूर्व से पर्याप्त डीजल उपलब्ध नहीं होने के चलते सबसे पहले दमकल कर्मियों द्वारा गाड़ी में डीजल डलवाया गया, इसके बाद फायर ब्रिगेड जीरोन रेलवे स्टेशन को रवाना की जा सकी। यह तो गनीमत रही कि ट्रेन में आग नहीं लगी थी, अन्यथा फायर ब्रिगेड लेट होने स्थिति में गंभीर स्थिति हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed