फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   In the meeting held at the government level for Master Plan 2031, demands were made on the basis of landform change

Lalitpur News: महायोजना 2031 की शासन स्तर पर हुई बैठक में मांगे भू-स्वरूप परिवर्तन के आधार

Fri, 16 May 2025 12:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
In the meeting held at the government level for Master Plan 2031, demands were made on the basis of landform change
ललितपुर। महायोजना 2031 का नक्शा जनपदस्तर से शासन में भेज दिया गया है। 13 मई को इसकी मंजूरी को लेकर एक बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें जिलाधिकारी सहित विनियमित क्षेत्र व टाउन प्लानर के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान आपत्ति निस्तारण में कुछ भूमियों का स्वरूप परिवर्तन किया गया। जिसमें शासन ने जिला प्रशासन से इसका लिखित रूप से आधार मांगा है। जिसको विनियमित क्षेत्र ने दे दिया है। जनपद मुख्यालय विस्तार के लिए महायोजना तैयार की जा रही है, वर्तमान में जनपद का विस्तार व विकास 1996 की महायोजना से हो रहा था। नई महायोजना के लिए भू-उपयोग का नक्शा तैयार कर शासन को भेज दिया था। जिसके अनुमोदन के हाल ही में शासनस्तर पर बैठक का आयोजन हुआ। विनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता ओपी मालवीय ने बताया कि शासन स्तर पर शहरी विकास के बिंदुओं पर विशेष चर्चा की गई, साथ ही पुरानी महायोजना में कुछ जगहों पर लोगों के सुझाव के बाद भू-उपयोग में परिवर्तन किया गया है। शासन ने उसको किस नियम के तहत परिवर्तन किया है, उसका जिला प्रशासन से जवाब मांगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed