फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   In the investigation of the CO, the matter turned out to be a mutual argument.

Lalitpur News: सीओ की जांच में मामला आपसी कहासुनी का निकला

Tue, 18 Jul 2023 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
In the investigation of the CO, the matter turned out to be a mutual argument.
ललितपुर। शराब सेल्समैन पर बंधक बनाकर मारपीट करने और पेशाब करने के युवक द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच क्षेत्राधिकारी महरौनी ने की। जिसमें उन्होंने पेशाब व थूकने के आरोपों को निराधार और मामला सिर्फ आपसी कहासुनी का बताया। सीओ महरौनी ने अपनी जांच आख्या एसपी को प्रेषित कर दी।
विज्ञापन

बता दें कि 15 जुलाई की रात्रि कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम गदनपुर निवासी भगवत अहिरवार ने ग्राम सैदपुर में स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के सेल्समैन और उसके साथियों पर बंधक बनाकर मारपीट करने और पेशाब करने का आरोप लगाते हुए एक शिकायती पत्र महरौनी पुलिस को दिया था। युवक पर थूकने और पेशाब करने की घटना को लेकर एसपी अभिषेक कुमार अग्रवाल ने सीओ महरौनी को पूरे मामले की जांच करने के निर्देश दिए थे। सीओ महरौनी रक्षपाल सिंह ने घटना की जांच की और रिपोर्ट एसपी को प्रेषित की। जांच में बताया गया कि अंग्रेजी शराब की दुकान में पानी भर गया था। पानी को एक डिब्बे से सेल्समैन बाहर फेंक रहा था, जोकि भगवत के ऊपर चला गया था। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। थूकने या पेशाब करने जैसी कोई भी घटना नहीं हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed