{"_id":"64bd7d378d69c05cce08d794","slug":"in-talbehat-nagar-the-citys-power-failure-since-50-hours-taldehate-news-c-131-1-sjhs1010-1287-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: तालबेेहट नगर में 50 घंटे से नगर की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: तालबेेहट नगर में 50 घंटे से नगर की बिजली गुल
Mon, 24 Jul 2023 12:49 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
तालबेहट। बिजली विभाग के अधिकारियों की लचरता के चलते नगर की जनता को उमस भरी गर्मी में बिजली के गंभीर संकट का सामना करना पड़ रहा है। लगभग पचास घंटे से नगर की बिजली आपूर्ति ठप है। इससे स्थानीय जनता में बिजली विभाग के प्रति जमकर आक्रोश है। लाइट न होने से लोगों की नींद तक हराम हो गई है।
एक ओर जहां इस समय उमस भरी गर्मी के चलते लोगों को भारी परेशानी हो रही है। वही दूसरी ओर ठप बिजली आपूर्ति ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया। उपकेंद्र में लगी मशीनों की टेस्टिंग के बाद तो दो दिन से लाइनों में फॉल्ट, तार टूटना और ट्रांसफार्मर जलना आम बात हो गई है। शनिवार की रात में पहले मेन रोड पर पटवारी पुरा का ट्रांसफार्मर बदला गया। इसके बाद पेट्रोल पम्प के पास लाइन में फाल्ट आ गया। इसी बीच दोपहर में हटवारा मोहल्लें के लिए रखा ट्रांसफार्मर जल गया। जिसे समाचार लिखे जाने तक ठीक करने का काम चल रहा था।
सुबह मेन रोड़ पर रखा ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इसके बाद पूरे दिन मशीनों की टेस्टिग चलती रही। बिजली आपूर्ति सुचारू कराने का प्रयास किया जा रहा है। - अक्षय विश्वकर्मा, एसडीओ विद्युत, तालबेहट