Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   In social audit, some muster rolls were found rough and some sign boards were missing.

Lalitpur News: सोशल ऑडिट में कहीं मस्टर रोल मिले खुर्द तो कहीं साइन बोर्ड नदारद

Thu, 06 Feb 2025 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
In social audit, some muster rolls were found rough and some sign boards were missing.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिलावन (ललितपुर)। महरौनी ब्लॉक क्षेत्र के तीन ग्राम पंचायतों में हुए सोशल ऑडिट में कहीं मस्टर रोल खुर्द मिले तो कहीं साइन बोर्ड नदारद मिले। जो पौधे लगाए गए थे, उसमें अधिकांश सूख कर नष्ट हो गए थे। जल संचयन के लिए बनाया गया अमृत सरोवर भी अधूरा मिला। टीम ने खुली बैठक में उन कामों की ग्रामीणों को जानकारी दी। सोशल आडिट पूरा होने के बाद रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
वित्तीय वर्ष 2024 25 में अप्रैल से लेकर सितंबर तक की प्रगति रिपोर्ट से संबंधित अभिलेखों के कार्यों का सोशल आडिट 29 जनवरी से शुरू हो गया। सोशल आडिट टीम ने पहले दो दिन अभिलेखों के अनुसार कराए गए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। बम्होरी घाट स्पिलवे की गुणवत्ता खराब मिली।
विज्ञापन

सोशल ऑडिट में मनरेगा के कार्यों में प्रयुक्त मस्टररोल में काफी ओवरराइटिंग मिली। एमआईएस फीडिंग और मस्टर रोल में मजदूरों की संख्या में भिन्नता पाई गई। कुल 17 मजदूर अधिक चढ़ा दिए गए। स्थलीय निरीक्षण में सभी स्थलों के पौधे रख रखाव के अभाव में सूख चुके थे। सोशल आडिट टीम ने इसे धनराशि की बर्बादी माना। अमर सिंह के खेत पर मेड़बंदी का काम हुआ, लेबर पर 12 हजार 561 और स्पिलवे में निर्माण पर 60 हजार खर्च बताया गया। स्पिलवे की गुणवत्ता खराब होने के चलते खस्ताहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अगौरा में अमृत सरोवर लंबे समय से अधूरा पड़ा मिला। यहां भी हजारों रुपये खर्च कर पौधरोपण कराया गया किंतु मौके पर सभी पौधे नष्ट पाए गए।
ग्राम पंचायत बम्होरी बहादुर सिंह में साइन बोर्ड लगे नहीं मिले। मनरेगा मजदूरों ने मजदूरी नहीं मिलने की बात कही। बताया गया कि तीन माह से मनरेगा मजदूरी नहीं मिली है। इसके बाद पंचायत में हुए कामों को पढ़कर सुनाया गया। कई कार्यों के साइन बोर्ड लगे हुए नहीं पाए गए। यहां भी बड़े पैमाने पर पौधरोपण मनरेगा के तहत हुआ था, लेकिन मौके पर रख रखाव के अभाव में सभी पौधे नष्ट हो गए।
0000000000000
मशीन से की गई नाली की खुदाई
सोशल ऑडिट की बैठक में बम्होरी घाट के सुरेंद्र कुमार, रामदयाल, संदीप कुमार, गंगाराम, उमेश, रघुवीर, धर्मेंद्र, सौरभ, दिनेश, बाबूलाल ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि पप्पू परिहार के मकान से बबलू पाल के मकान तक हुए नाली निर्माण में नाली की खुदाई मनरेगा मजदूरों से नहीं कराते हुए मशीन से कराया गया है। इसके चलते मजदूरों को काम नहीं मिला। उन्होंने जांच की मांग की है।

00000000
पौधरोपण में हो रही धन की बर्बादी
महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत कराए जा रहे पौधरोपण की स्थिति काफी खराब है। पंचायत में पौधरोपण पर हजारों रुपये खर्च होने के बाद भी रखरखाव के अभाव में पौधे नष्ट हो रहे हैं। सोशल ऑडिट में यह उभर कर सामने आ रहा है। बम्होरी घाट, अगोरा और बम्होरी बहादुर सिंह ग्राम पंचायत में बड़े पैमाने पर पौधरोपण हुआ। मनरेगा मजदूरों से काम लिया गया, लेकिन मौके पर किसी भी पंचायत में पौधे जीवित नहीं पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed