फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   illigle taxi stand, road jam

शहर में अवैध टैक्सी स्टैंड बन रहे जाम का कारण

Tue, 12 Oct 2021 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
illigle taxi stand, road jam
ललितपुर। शहर में सड़क किनारे बन रहे अवैध टैक्सी स्टैंड पर लगाम नहीं लग पा रही है। इससे इन स्थानों पर आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। कई बार दो पहिया वाहनों का निकलना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। इसके बाद भी जिम्मेदारों द्वारा अंकुश नहीं लगाया जा रहा है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन

शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए टैक्सी स्टैंड के लिए चार स्थानों को चिह्नित किया गया है। इनमें बिरधा की ओर जाने वाले यात्रियों को गोविंद नगर में नदी की तलहटी व देवगढ़, धौर्रा के लिए जाने वाली टैक्सियों के लिए तुवन चौराहे से आगे का स्थल चिह्नित किया गया है। इसी तरह नझाई बाजार व जखौरा, बांसी की ओर जाने वाली टैक्सियां आंबेडकर पार्क के सामने पार्किंग स्थल चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

लेकिन, अधिकांश टैक्सी चालक नियमों की अनदेखी कर टैक्सियां किसी भी स्थान पर खड़ी कर रहे हैं। साथ ही कुछ टैक्सी चालक सवारियों को बैठाने में मनमानी करते हैं। कई बार तो सवारी पैदल जा रही होती है और कुछ टैक्सी चालक आगे तो सटाकर टैक्सी लगाकर सवारियों को बैठाने की जिद करते हैं, जबकि सवारी को कुछ ही दूरी पर पैदल जाना है। ऐसे में सवारियों को पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। इतना ही नहीं चालक सवारियों को बैठाने के चक्कर में टैक्सी को सड़कों पर कहीं से भी घुमा देते हैं, इससे जाम की स्थिति बन जाती है, तो वहीं कई बार दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। यात्री इनकी चपेट में आकर चुटहिल तक हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शहर में बने अवैध टैक्सी स्टैंड भी जगह-जगह जाम के कारण बन रहे हैं।
यही हाल जेल चौराहा से बस स्टैंड तक बना हुआ है। यहां पर बस के पीछे टैक्सियों की लाइन लग जाती हैं। कई बार बस से उतरने वाली सवारी टैक्सी की चपेट में आ जाती है। कइयों को टैक्सियों के घेरे से निकलना तक मुश्किल हो गया है। इसके बावजूद अधिकारी अनजान बने हैं। इसका खामियाजा आम लोगों को चुटहिल होकर व समय खराब करके भुगतना पड़ता है।

---
यह स्थान बने अवैध टैक्सी स्टैंड
- नदीपुरा में शहजाद नदी के पहले
- जेल चौराहा के पास।
- बड़ी पानी की टंकी के नीचे
- सरदार पटेल की मूर्ति के निकट
- इलाइट चौराहा के पास
- सदनशाह चौराहा बुढ़वार मार्ग, कचहरी रोड
- रेलवे स्टेशन के पास देवगढ़ रोड तिराहा
---
शहर में कुछ स्थानों पर टैक्सी चालक टैक्सियों को खड़े करने व कुछ टैक्सियों को बसों के आने पर पीछे दौड़ने की जानकारी हुई है। इन टैक्सी चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अभिनेंद्र सिंह, यातायात प्रभारी।

पानी की टंकी के पास खड़ी टैक्सी

पानी की टंकी के पास खड़ी टैक्सी- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed