फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ID cards of advocates will be made with bar code

Lalitpur News: बार कोड युक्त बनेंगे अधिवक्ताओं के पहचान पत्र

Wed, 12 Jul 2023 01:22 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Wed, 12 Jul 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
ID cards of advocates will be made with bar code
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की पहल पर लागू की जा रही यह योजना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। वर्तमान में अधिवक्ताओं के ड्रेस को ही पहचान मानकर उन्हें प्रवेश मिल जाता था। लेकिन लखनऊ हाईकोर्ट के बाद न्यायालय प्रशासन व जिला बार एसोसिएशन ने पहचानपत्र अनिवार्य कर दिए। इन आई कार्डों की डुप्लीकेसी रोकने के लिए बार कोड युक्त पहचानपत्र बनाने की योजना बनाई जा रही है।
लखनऊ हाईकोर्ट में हुए हादसे बाद अब जनपद न्यायालय व जिला बार एसोसिएशन सुरक्षा को लेकर सजग हो गया है। न्यायालय में प्रवेश के दौरान अधिवक्ता की पोशाक को आधार नहीं माना जाएगा। इसके लिए न्यायालय ने जारी किए पहचानपत्रों के द्वारा ही न्यायालय में प्रवेश की कार्ययोजना बनाई गयी है।
विज्ञापन

वर्तमान में तो साधारण पहचानपत्र अधिवक्ताओं के लिए जारी किए गए हैं। लेकिन आगामी समय में इन पहचानपत्रों को आधुनिक बनाने व डुप्लीकेसी रोकने के लिए बार कोड लगाने पर पहल चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने न्यायालय प्रशासन से वार्ता भी की है। जल्द की यह पहचानपत्र जारी करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। बार कोड के स्कैन करते ही अधिवक्ता का पूरा ब्योरा पंजीयन सहित आ जाएगा।


न्यायालय परिसर में पंजीकृत अधिवक्ता ही ड्रेस पहनकर करेंगे प्रवेश
वर्तमान में गैर पंजीकृत अधिवक्ता भी न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं की ड्रेस पहनकर प्रवेश कर लेते थे। इससे रोकने के लिए भी जिला बार एसोसिएशन पहल कर रहा है। हालही में हुई बैठक में गैर पंजीकृत अधिवक्ताओं पर लगाम कसने के लिए उनके ड्रेस पहनने पर राेक लगाने का निर्णय लिया गया है।


जल्द की बार कोड युक्त पहचानपत्र जारी करने की योजना बनाई जा रही है। इस संबंध में न्यायालय प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता हो चुकी है।
बृजेंद्र सिंह यादव, अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed