फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   icolation ward in talbehat formed

तालबेहट में भी बनाया आइसोलेशन वार्ड

Sun, 29 Mar 2020 09:24 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
icolation ward in talbehat formed
कैप्सन = सीएचसी में व्यवस्थाओं का जायजा लेते सीएमओ एवं अन्य - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। कोरोना वायरस से निपटने के लिए चल रही व्यापक तैयारियों के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट को लेबल-एक का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इस पर कई लोगों ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सीएचसी में चिकित्सकों को मास्क और सेनेटाइजर के साथ बिना पीपी किट के ही आपातकालीन सेवाएं देनी पड़ रही हैं। इससे कई बार विवाद की स्थिति पैदा हो चुकी है। इन अव्यवस्थाओं के बीच इसे लेबिल एक का आइसोलेशन वार्ड बना दिया गया है। इसके तहत सीएमओ ने शनिवार के बाद रविवार को दूसरी बार सीएचसी का निरीक्षण किया और यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने व्यवस्थाओं के बारे में अधीनस्थों से जानकारी ली। सीएमओ डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर आपातकालीन व्यवस्था के तहत सीएचसी तालबेहट में आईसोलेशन वार्ड बनाया गया है। जहां कोरोना संक्रमण के संभावित मरीजों को आइसोलेट किया जाएगा। इसके अलावा सामान्य ओपीडी बंद करके आपातकालीन सेवाएं ही उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन

सुविधाएं हैं नहीं, कैसे चलेगा आइसोलेशन वार्ड
तालबेहट। सीएचसी में कार्यरत चिकित्सकों में से कुछ चिकित्सक ही पिछले एक माह से आपातकालीन सेवाएं दे रहे है। संविदा पर कार्यरत अन्य चिकित्सकों सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यरत चिकित्सकों का अतापता नहीं है। केवल आपातकालीन सेवाएं चालू होने के कारण यहां सेवा देने वाले चिकित्सक प्रतिदिन एक सैकड़ा से अधिक मरीजों को देख रहे हैं। ऐसी स्थिति में सीएचसी में आइसोलेशन वार्ड बनाया जाना लोगों के गले नहीं उतर रहा है। वहीं लोगों ने आबादी के मध्य आइसोलेशन वार्ड बनाए जाने पर चिंता व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक चिकित्सक देगा दो जगह सेवाएं
तालबेहट। सीएचसी को आइसोलेटिड वार्ड बनाने के साथ साथ एक ही चिकित्सक आपातकालीन सेवा में आने वाले मरीजों और वार्ड की जिम्मेदारी का निर्वहन करेगा। ऐसी हालत में कोरोना संक्रमित मरीजों का कैसे उपचार होगा, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। क्योंकि यहां प्रतिदिन आपातकालीन सेवा में एक सैकड़ा से अधिक मरीज आते हैं। वहीं, प्राइवेट चिकित्सालय बंद होने से मरीजों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed