फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   hut distruction without notice

बिना सूचना के तोड़ी महिला की झोपड़ी

Sat, 13 Jun 2020 11:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
hut distruction without notice
ग्राम पिपरई में तोड़ी गई महिला की झोपड़ी - फोटो : LALITPUR
धौर्रा। अभी ग्राम सौजना में महिला का मकान ध्वस्त करने का मामला ठंडा नहीं हुआ था कि अब विकासखंड विरधा के ग्राम पिपरई में ग्रामसभा की भूमि पर एक महिला की झोपड़ी को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। पीड़ित महिला का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने बिना कोई सूचना दिए झोपड़ी को जेसीबी से गिरा दिया।
विज्ञापन

पीड़िता कमलाबाई पत्नी स्व. देवकीनंदन का कहना है कि करीब 80 बर्ष से हमारे पुरखे यहां निवास कर रहे हैं, लेकिन न ही कोई नोटिस दिया और न ही कोई सूचना दी गई। प्रशासन ने बिना सूचना दिए मकान ध्वस्त कर दिया। प्रधान जयराम ने बताया कि उक्त महिला का अवैध कब्जा था, जब कब्जा किया जा रहा था तभी मना किया था, लेकिन बात नहीं मानी गई और ग्रामसभा की जमीन पर कब्जा कर लिया। इसकी शिकायत एसडीएम से की गई थी एसडीएम के आदेश पर प्रशासन ने करवाई की। जहां अवैध कब्जा था, वहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ग्राम सचिवालय व जूनियर हाईस्कूल बना है।
विज्ञापन

जिस जमीन पर अवैध कब्जा था, वह भूमि ग्राम सभा की है। इसकी आराजी संख्या 295 है, जब अवैध कब्जा किया जा रहा था तब मन किया था। एसडीएम के आदेश पर नायाब तहसीलदार की मौजूदगी में प्रशासनिक अमले ने करवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जयराम , ग्राम प्रधान, पिपरई
गांव सभा की जमीन पर कब्जा था। थाने में महिला ने कहा था कि कोई निर्माण नहीं करेंगे, लेकिन इसके बाद भी कब्जा कर लिया था। महिला के पास अलग घर है।
- श्याममणि त्रिपाठी, तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed