फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   husband and wife died in accident

पिकअप ने बाइकों में टक्कर मारी, दंपति की मौत

Sun, 02 Feb 2020 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
husband and wife died in accident
ललितपुर। थाना महरौनी अंतर्गत ग्राम सिलावन के पास तेज रफ्तार पिकअप लोडिंग गाड़ी ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी, जिससे एक मोटरसाइकिल पर सवार ग्राम अनौरा निवासी पति-पत्नी की मौत हो गई। उनका छह वर्षीय पुत्र और अन्य मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। थाना महरौनी अंतर्गत ग्राम अनौरा निवासी मनीष रजक (30) पुत्र करोड़ेलाल और उसकी पत्नी अंजना (28) अपने छह वर्षीय पुत्र रुपेश के साथ पत्नी के मायके में साले के मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मोपेड से ग्राम अगौरा जा रहे थे। अभी वह ग्राम सिलावन के पास ही पहुंचे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप लोडिंग वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस टक्कर में पति-पत्नी और बच्चा तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यही नहीं, उनकी मोटरसाइकिल के पीछे आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल में भी उक्त पिकअप वाहन को भी टक्कर मार दी, जिससे दूसरी बाइक प सवार तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

दूसरी मोटरसाइकिल पर सवारों में कस्बा बानपुर निवासी सोबरन (46) पुत्र राजाराम, हरीराम (50) पुत्र भगवान दास एवं महरौनी के ग्राम बम्हौरीघाट निवासी उदयराज (27) पुत्र प्रागीलाल शामिल हैं। राहगीरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को फोन लगाया और इसकी जानकारी महरौनी पुलिस को दी। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां मोपेड वाहन पर सवार पति-पत्नी मनीष रजक एवं अंजना को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि उनका पुत्र रुपेश एवं तीन अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। मृतक के बड़े भाई खुशीलाल ने बताया कि मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था और उसके दो पुत्र हैं। बाइक पर उसके साथ बड़ा पुत्र रुपेश था, जो घायल है। थानाध्यक्ष महरौनी अलमा अहिरवार ने बताया कि मौके पर जाकर देखा तो पिकअप की स्टीयरिंग फेल पाई गई। संभवत: इसी वजह से दुर्घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed