{"_id":"6718bd4787d11d024d036ca6","slug":"huge-fire-broke-out-in-container-full-of-grocery-items-after-overturned-in-lalitpur-2024-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ललितपुर में परचून के सामान से भरे कंटेनर में पलटने के बाद लगी भीषण आग, एक करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ललितपुर में परचून के सामान से भरे कंटेनर में पलटने के बाद लगी भीषण आग, एक करोड़ का नुकसान
Wed, 23 Oct 2024 02:43 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 23 Oct 2024 02:43 PM IST
विज्ञापन
fire broke out in container
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में परचून के सामान से भरे कंटेनर में भीषण आग लग गई। चालक और परिचालक सुरक्षित हैं। आवारा पशुओं को बचाने के चक्कर में कंटेनर पलट गया था।
जानकारी के अनुसार, ललितपुर की पुलिस चौकी तेरई फाटक इलाके असऊपुरा गांव के पास परचून का सामान लेकर दिल्ली से चेन्नई जा रहे एक कंटेनर में अचानक आग लग गई। आग से उसमें भरा सामान जल कर राख हो गया।
बताया जा रहा है कि कंटेनर आवारा पशुओं को बचने के चक्कर में बेकाबू होकर पलट गया था। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सुबह एक कंटेनर राजमार्ग-44 पर गांव असऊपुरा के पास पहुंचा तो सड़क पर मौजूद आवारा पशुओं को बचाने के चक्कर में बेकाबू होकर हाईवे से नीचे गिर गया।
विज्ञापन
चालक और परिचालक दोनों सुरक्षित बाहर निकल आए। कंटेनर में भीषण आग लग गई। आग से परचून का सामान जलकर राख हो गया। सूचना के बाद मौके पर गई पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया।

Trending Videos
प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि उक्त मामले की जांच की जा रही है कि कंटेनर में आग किस कारण से लगी। चालक का नाम इब्राहीम पुत्र शाहबुददीन और परिचालक वाहिद पुत्र इशराहिद निवासी नूंह मेवात हरियाणा बताया गया है।
कंटेनर चालक इब्राहीम ने बताया कि इससे उसका लगभग एक करोड़ का नुकसान हुआ है। आग लगने के संबंध में उसने बातया कि इसमें कुछ केमिकल था जिसकी वजह से आग लग सकती है।