फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   House set on fire on suspicion of complaining,

Lalitpur News: शिकायत करने के शक में घर में लगाई आग,

Sun, 10 Mar 2024 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
House set on fire on suspicion of complaining,
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शिकायत करने के शक में विपक्षियों ने एक परिवार के साथ मारपीट कर घर में आग लगा दी। फायर ब्रिगेड वाहन ने आग पर काबू पाया।
कोतवाली अंतर्गत बुढ़वार के मौजा मलावनी निवासी सुरेंद्र शुक्रवार रात अपने परिवार वालों के साथ घर पर था। इसी दौरान करीब आधा दर्जन लोग आए और वन विभाग में शिकायत करने की बात कहने लगे। सुरेंद्र ने शिकायत करने से मना किया तो विपक्षियों ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। बीच बचाव करने पर भाई देवेंद्र, भाभी मीना, छह वर्षीय अमित, आठ वर्षीय कल्पना को भी पीटा। आरोपियों ने सुरेंद्र के मकान में भी आग लगा दी। आसपास के लोगों ने बाल्टियों और अन्य साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। आग से गृहस्थी का सामान राख हो गया। पीड़ित सुरेंद्र ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। घर में आग लगने का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया।

----------
खेत की बंटाई को लेकर दोनों पक्षों में विवाद और मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों ने अपने घरों व टपरों में आग लगा दी थी। जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed