{"_id":"c1fbb2e432c4359eaed23559a206781b","slug":"hospital-staff-accused-of-indecency-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल स्टाफ पर अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल स्टाफ पर अभद्रता का आरोप
ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। नगर के नेहरू नगर मुहल्ले में स्थित नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार की सुबह मुहल्ले वालों और अस्पताल स्टाफ के बीच विवाद हो गया, जिससे हंगामा हो गया। मुहल्लेवालों ने स्टाफ पर अभद्रता करने का आरोप लगाया।
मुहल्ले वालों ने मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सतेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। इसमें स्वास्थ्य केंद्र में तैनात स्टाफ पर मरीजों से अभद्रता करने का आरोप लगाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि नगरीय स्वास्थ्य केंद्र में तैनात स्टाफ इलाज को आने वाले मरीजों और तीमारदारों के साथ अभद्रता करता है।
विरोध करने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है। उन्होंने मांग की है कि स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सक व स्टाफ नर्स को हटाया जाए, नहीं हटाने की स्थिति में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपने वालों में पार्षद कमल यादव, कृष्णा अहिरवार, बसंत लाल, सीमा रैकवार, कमला देवी, प्रिंस झा, सतपाल यादव, रामराजा यादव, नेपाल सिंह यादव, ममता, गोपी भारती, कन्हैया लाल विश्वकर्मा, साहिल आदि उपस्थित रहे।
मामूली धाराओं में दर्ज किया मुकदमा
थाना गिरार के ग्राम बलना निवासी युवक जयसिंह ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा। इसमें उसने पुलिस पर विपक्षियों द्वारा मारपीट करने के मुकदमे में मामूली धाराएं लगाने का आरोप लगाया है। उसने मांग की है कि उसका मेडिकल कराकर उचित धाराओं में दोषियों पर कार्रवाई की जाए।