{"_id":"66e735e9679f4a7d0b0ab2b6","slug":"hormone-thyroid-testing-stopped-in-medical-college-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-120906-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में बंद पड़ी हार्मोन-थायराइड की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में बंद पड़ी हार्मोन-थायराइड की जांच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में हार्मोन और थायराइड की जांच ठप है। बीते दिनों मशीन खराब हो गई थी, तब से अब तक ठीक नहीं हुई। मरीजों को मजबूरन बाहर से जांच करानी पड़ रही है। इसके लिए पांच सौ से एक हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
यहां पैथोलॉजी कक्ष के निर्माण के चलते व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई है। डिजिटल एक्स-रे भी वर्षों से ठप है। अब पुरानी मशीनों के अन्य कक्ष में स्थापित होने से यह भी बंद हो गईं। अब मेडिकल कॉलेज के बायोकेमिस्ट्री लैब में लगी आर्किटेक मशीन खराब हो गई है। इससे पैथोलाॅजी में हार्मोन और थायराइड की जांच बंद हो गई है। विटामिन, हार्मोन, थायराइड की जांच के लिए पहुंच रहे मरीजों को निराशा हाथ लग रही है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार प्रतिदिन विटामिन व थायराइड की लगभग 60-60 जांच होती थी। इन मरीजों को जांच के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। कई निर्धन मरीज पैसों के अभाव में जांच तक नहीं करा पा रहे हैं।
-- -
पैथोलॉजी स्थित आर्किटेक मशीन खराब हो गई थी, जिसे ठीक करा दिया है। सोमवार से थायराइड व विटामिन की जांच शुरू हो जाएंगी।
- डॉ. डीनाथ, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज