फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   home isolation

बारह दिनों में होमआइसोलेशन में हुए 3,71 5 कोरोना के मरीज ठीक

Thu, 13 May 2021 01:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
home isolation
ललितपुर। कोरोना महामारी ने जहां हर जगह हाहाकार मचा रखा है, वहीं राहत वाली खबर यह है कि कोरोना बीमारी से पीड़ित सबसे अधिक मरीज होम आइसोलेशन में ठीक हो रहे हैं। बारह दिनों के आंकड़े में कोरोना का उपचार करा रहे 3,715 मरीज होमआइसोलेशन में ठीक हो गए हैं। जबकि, तालबेहट एवं झांसी के अस्पतालों से इन्हीं दिनों में 140 मरीज ठीक हुए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण ने एक महीने में जिले में खूब तबाही मचाई है। शहर की हर गली व मोहल्ला एवं प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना का खौफ देखने को मिला। इसमें एक वर्ष के बच्चे से लेकर 60 से 90 साल तक हर उम्र के लोग इसकी चपेट में आए। कोरोना के संक्रमण की चपेट में आकर जिले में सवा सौ लोगों की मौत तक हो चुकी है। संक्रमण का पता लगने पर स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में ऐसे मरीजों को उपचार के लिए तालबेहट के एल-1 व एल-2 अस्पताल, झांसी मेडिकल कॉलेज और होमआइसोलेशन में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

अब रोजाना निकले रहे कोरोना मरीजों की संख्या की अपेक्षा ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है, इसमें सबसे अधिक होमआइसोलेशन वाले मरीज ठीक हो रहे हैं। यदि इस महीने के बारह दिनों का आकलन किया जाए तो एक से बारह अप्रैल तक होमआइसोलेशन में 3,715 मरीज ठीक हुए हैं, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा डिस्चार्ज किया गया है। इन्हीं बारह दिनों में एल-1 और एल-2 अस्पताल तालबेहट, झांसी मेडिकल कॉलेज या अन्य जनपदों से कुल 140 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है। अब तक जिले में कोरोना बीमारी का उपचार कराने वाले कुल 10,133 मरीज ठीक हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरा जोर लगा दिया है। इसी का परिणाम है कि संक्रमितों की संख्या लगातार घटती जा रही है। संक्रमितों के सापेक्ष स्वस्थ होकर जाने वाले मरीजों की तादात अधिक होने से रिकवरी रेट बढ़कर बुधवार को 84.24 पहुंच गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी अभियान चलाने का काफी असर है।

- डा. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्साधिकारी
----
स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारियों की टीमों को भी संक्रमण रोकने के कार्य में लगाया गया है। प्रत्येक टीम ने अपना पूरा कार्य ईमानदारी से किया। लॉकडाउन में लोगों को घरों से न निकलने के लिए जागरूकता अभियान गांव- गांव चलाया तथा स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। लोगों की जागरूकता का असर है कि हम कोविड संक्रमण पर नियंत्रण पाने में सफल रहे हैं।
- अन्नावि दिनेश कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed