फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Holika is burnt... colors will shower, Jogira will resound

Lalitpur News: होलिका जली... बरसेंगे रंग, गूंजेगा जोगीरा

Thu, 13 Mar 2025 11:48 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Thu, 13 Mar 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Holika is burnt... colors will shower, Jogira will resound
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में बृहस्पतिवार की देर रात को होलिका दहन के लिए जगह-जगह तैयारी की गई थी। देर रात को जिले के 854 स्थानों पर होलिका दहन की तैयारी की गई थी। रात में विधि विधान के साथ होलिका का दहन किया गया। अब होलिका दहन के बाद शुक्रवार को सुबह से होली की धूम रहेगी और शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में रंगों के साथ

कीचड़ की होली खेली जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गए हैं।

शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को श्रद्धा व उत्साह के साथ गली मोहल्लों व सार्वजनिक स्थानों पर होलिका का दहन किया गया। देर रात को मुहूर्त होने पर होलिका दहन किया गया। लोगों द्वारा कई दिनों से होलिका दहन के लिए लकड़ियां, झाड़ियां एकत्रित की जा रही थीं और टोलियों द्वारा इसके लिए चंदा भी घर-घर जाकर एकत्रित किया गया। जैसे ही रात पौने ग्यारह बजे होलिका जलाई गई, जिसके बाद लोगों ने होलिका दहन की परिक्रमा की। लोगों ने आटे की गोलियाें को शरीर का उबटन करके होलिका में फेंककर दहन किया।
विज्ञापन


इसके बाद लोगों ने होलिका की अग्नि से घरों में बनाए गए बरूला को जलाने की परंपरा निभाई। वहीं, लोगों ने गेहूं की बालियाें को भी परंपरानुसार सेंककर घरों में रख लिया। अब शुक्रवार की सुबह लोग होलिका की अग्नि को घरों में लाकर चूल्हा की अग्नि प्रज्ज्वलित करते हुए उसमें बाटियां सेकेंगे और भगवान को भोग लगाएंगे। इसके साथ ही होली की पहली अग्नि में पूरा भोजन बनाकर खाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हुरियारे भी शुक्रवार को जमकर कीचड़ और रंग की होली खेलेंगे। कई जगह टंकी और कढ़ाई में भी रंग घोलकर उसमें जमकर एक होली खेलेंगे। कई लोग कीचड़ को एकत्रित करके एक-दूसरे के ऊपर फेंककर कीचड़ की होली भीे खेलेंगे। यह सिलसिला पूरे दिन भर चलेगा।

शहर में सबसे अधिक होली महावीरपुरा, चौबयाना, बजरिया, बड़ापुरा, लक्ष्मीपुरा, चंडीमंदिर, पुराना सूचना केंद्र, चांदमारी पर सबसे अधिक होली खेलने की परंपरा है। वहीं जगह-जगह बच्चे और बड़े टोलियां बनाकर होली खेलते नजर आएंगे। वहीं मंदिरों में भी होली का रंग भगवान को चढ़ाते हुए भोग लगाकर श्रद्धालु होली के दिन की शुरुआत करेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

होली त्योहार पर किसी प्रकार की कोई गड़बडी न हो सके। इसके लिए पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। जिसके क्रम में जनपद में निर्धारित 854 होलिका दहन स्थलों पर होली दहन के दौरान पुलिस तैनात रही। शुक्रवार का दिन होने और रमजान माह की जुमे की नमाज होने के कारण एहतियात के तौर पर सुरक्षा के और कड़े इंतजाम किए गए है। शांति सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। 15 क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) टीम भी क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा।

गुझिया व पपड़ियों से होगा स्वागत

होली को लेकर हर घर में मेहमानों के लिए लोगों ने गुझिया वच पपड़ियां बनाकर तैयार करके रख ली हैं। आज होली के दिन दोस्तों की टोलियां व मेहमान जब घर पहुंचेंगे तो उनके साथ पहले होली खेली जाएगी, इसके बाद उन्हें गुझियां व पपड़ियां, बेसन के सेव, खस्ता आदि खिलाकर स्वागत किया जाएगा।


सोशल साइट पर पुलिस रखेगी नजर

रमजान माह में जुमे की नमाज और होली शुक्रवार को होने के कारण पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए है। दोनों समुदाय के लोगों से पुलिस के अधिकारी लगातार वार्ता कर त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने की अपील कर रहे है। वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी पुलिस की नजर रहेगी। जिसके लिए सोशल मीडिया सेल को जिम्मेदारी दी गई है। जनपद का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर बारीकी से नजर रखते हुए निगरानी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed