{"_id":"67d5c7ed595dbd614807c4ed","slug":"holi-milan-traders-played-with-colours-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-131504-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली मिलन : व्यापारियों ने खूब उड़ाया रंग-गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली मिलन : व्यापारियों ने खूब उड़ाया रंग-गुलाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। होली के दूसरे दिन शनिवार को उद्योग व्यापार मंडल जिला एवं नगर इकाई ललितपुर ने होली मिलन समारोह उत्साह पूर्वक मनाया। बुंदेली फाग गीतों व धार्मिक एवं सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
उद्योग व्यापार मंडल ने कंपनी बाग में होली का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया। व्यापारियों ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाया। आर्केस्ट्रा और ढोल नगाड़ों की धुन पर खूब थिरके। बुंदेली फाग गायन और रासलीला मंडली द्वारा धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। जुलम कर डालो, सितम कर डालो..कान्हा ने कर दिया लाल। मेरा खो गया बाजू बंद... जैसे गीतों पर लोग थिरकते दिखे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने भी सांस्कृतिक गानों पर खूब डांस किया। लोक नृत्य का आयोजन भी किया गया, जिसमें फूलों की होली खेली गई। इस मौके पर प्रांतीय चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर, जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, जिला महामंत्री अनिल जैन बबड़ी, नगर अध्यक्ष महेश जैन, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, मंत्री प्रतिनिधि चंद्रशेखर पंथ, शिक्षक विधायक प्रतिनिधि केदारनाथ तिवारी, पंकज जैन बिरधा, आलोक जैन मयूर, नीलेश जैन, अंकित सतभैया, सतीश जैन बंटी, राजीव सुड़ेले आदि शामिल रहे।म