{"_id":"94037fa73b839613ce5a40322dd937f5","slug":"holding-four-overloaded-truck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार ओवरलोड ट्रक पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार ओवरलोड ट्रक पकड़े
ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा जिले में चलाए जा रहे ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ अभियान में कस्बा मड़ावरा में चार ओवरलोड ट्रक पकड़े। यह कार्रवाई एआरटीओ व खनिज अधिकारी ने संयुक्त रूप से की।
परिवहन मंत्रालय के आदेश पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा जनपद में ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ एक सप्ताह का अभियान शुरू कर दिया गया है। इसमें अवैध रुप से खनन में लिप्त या फिर अन्य कार्यों में वाहनों के ओवरलोड पाए जाने की स्थिति में एआरटीओ द्वारा धरपकड़ की कार्रवाई की जा रही है।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सोमलता यादव ने जिला खान अधिकारी सनी कौशल के साथ संयुक्त कार्रवाई में ओवरलोड वाहनों व अवैध खनन में लिप्त वाहनों के खिलाफ कस्बा मड़ावरा में अभियान चलाया।
विज्ञापन
इसमें अवैध रूप से बालू से लदे तीन और एक गल्ला से लदा ओवरलोड ट्रक पकड़कर चालान करते हुए थाना मड़ावरा में पहुंचा दिए। पकड़े गए ट्रक संख्या (यूपी 94 टी-2294), (एमपी 09 एचएच-0273), (यूपी 94 टी-3874) और (एमपी 09 एचजी-6573) के खिलाफ ओवरलोडिंग व खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
वहीं, नगर में फर्राटा भर रहा बिना प्रपत्रों के मध्य प्रदेश का एक ट्रैक्टर भी पकड़ा गया। यह ट्रैक्टर कृषि व्यवसाय में पंजीकृत होने के बाद भी व्यवसायिक उपयोग में लाया जा रहा था। इस कारण एआरटीओ द्वारा कार्रवाई की गई। विभाग ने ट्रैक्टर कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचा दिया है।
सतेंद्र कुमार होंगे एआरटीओ
तीन माह से रिक्त चल रहे सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) के पद पर जिले में सतेंद्र कुमार को तैनाती दे दी गई है। वर्ष 2013 में पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सतेंद्र कुमार की एआरटीओ प्रशासन के पद पर पहली तैैनाती है। वर्तमान में सहायक संभागीय अधिकारी सोमलता यादव प्रशासन व प्रवर्तन दोनों पदों का प्रभार संभाल रहीं थीं।