{"_id":"67cc9721824960c74d0b778c","slug":"high-school-and-intermediate-exams-were-held-amid-tight-security-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-131115-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कड़ी सुरक्षा में हुई हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कड़ी सुरक्षा में हुई हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा शनिवार को दो पालियों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई गई। इसमें पंजीकृत 18695 के सापेक्ष 17887 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 808 अनुपस्थित रहे। नकल रोकने के लिए सचल दल परीक्षा केंद्रों पर भ्रमणशील रहे।
जनपद में यूपी बोर्ड की परीक्षा 49 परीक्षा केंद्रों पर कराई जा रही है। परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्वक तरीके से कराने के लिए पुलिस व जिला प्रशासन जुटा हुआ है। शनिवार की सुबह पहली पाली में हाईस्कूल का गृह विज्ञान का पेपर 46 परीक्षा केंद्र पर हुआ। इसमें पंजीकृत 6381 परीक्षार्थी के सापेक्ष 6073 उपस्थित हुए। जबकि 308 अनुपस्थित रहे। वहीं छह परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट के व्यावसायिक विषय की परीक्षा हुई। इसमें 257 के सापेक्ष 251 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू हुई। इसमें हाईस्कूल का कंप्यूटर का छह परीक्षा केंद्रों पर पेपर हुआ। इसमें पंजीकृत 126 के सापेक्ष सभी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि इंटरमीडिएट का समाजशास्त्र का पेपर 44 केंद्रों पर हुआ। इसमें 350 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, इंटरमीडिएट का रासायन विज्ञान का पेपर 40 परीक्षा केंद्रों पर हुआ। इसमें 5087 के सापेक्ष 4943 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 144 अनपुस्थित रहे। परीक्षा को शांतिपूर्वक और नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहित सचल परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर जायजा लेते रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से निगरानी की जाती रही। डीआईओएस ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक और सीसीटीवी कैमरे की निगरीानी में कराई गई। शेष बचे हुए पेपरों में भी इसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था रखी जाएगी।