{"_id":"65f4a1a4b7ad5715000604b7","slug":"high-school-and-intermediate-copies-will-be-evaluated-from-today-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-111886-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कॉपियों का आज से होगा मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कॉपियों का आज से होगा मूल्यांकन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का शनिवार से राजकीय इंटर कॉलेज में मूल्यांकन शुरू होगा। मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। करीब 350 शिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे।
राजकीय इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों को स्ट्रांग रूम में रखा गया है। शनिवार से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। इसके लिए करीब साढ़े तीन सौ शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है। मूल्यांकन करने वाले शिक्षक विषय विशेषज्ञ होंगे। शिक्षक मूल्यांकन केंद्र के अंदर किसी प्रकार का मोबाइल फोन या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का उपयोग न कर सकें, इसके लिए मोबाइल फोन लेकर शिक्षक अंदर नहीं जा सकेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मूल्यांकन केंद्र पर पुलिस का पहरा रहेगा। आलाधिकारी मूल्यांकन कार्य की निगरानी करने के लिए भ्रमणशील रहेंगे।
-- -- -- --
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन की तैयारी पूरी कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरे की नजर में कॉपियां जांची जाएंगी।
धर्मेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज